फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बार नए अवतार में दिख रही हैं विद्या बालन

Sun, 17 Nov 2013 08:47 AM IST
फीचर डेस्क /अर्चना तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या बालन का लुक उनकी फिल्मों की तरह ही हर बार अलग होता है। जानिए इस बार उन्होंने क्या प्रयोग किया है।
विज्ञापन


हमेशा से ही विद्या बालन अपने आउटफिट को लेकर चर्चा में रहती हैं। कभी चर्चा का विषय उनका पहनावा होता है, कभी स्टाइल। कपड़े और ट्रेंड के बारे में तो उन्हें सेंसलेस तक कहा जाता है। अपने ऊपर लगे इस टैग को वो समय-समय पर हटाने की कोशिश भी करती रही हैं।

इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। वह इस फिल्म में सेक्सी किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म रोमांटिक है, इसलिए उनके कैरेक्टर की मांग भी यही है।
विज्ञापन


इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज पर भी काफी हाॅट अवतार में दिखीं। उस इवेंट में उन्होंने सेक्सी टॉप पहना हुआ था। दरअसल यह सर्वविदित है कि विद्या अपनी फिल्म के हिसाब से ड्रेसअप में दिखती हैं, इसीलिए हर बार विद्या कुछ नया रूप धर कर सामने आती हैं।

बात चाहे `डर्टी  पिक्चर’ की हो, फिल्म `कहानी’ की हो या कि `घनचक्कर’ की। प्रमोशनल इवेंट में विद्या का गेटअप उनकी फिल्म में उनके नए रूप की बानगी होता है। इसीलिए `शादी के साइड इफेक्ट्स’  फिल्म के ट्रेलर रिलीज पर जब विद्या का नया अवतार दिखा, तो सनसनी तो बननी ही थी। सनसनी इसलिए भी क्योंकि इस बार विद्या बेहद रूमानी अंदाज में दिखने वाली हैं। 

विद्या का यह अंदाज भी फिल्म की एक यूएसपी ही कही जाएगी। क्योंकि रूप धरने में माहिर इस एक्ट्रेस को हीरोइन के परंपरागत फ्रेम में देखना सुखद अनुभव तो होगा ही। वरना तो उन्हें ट्रेडिशनल पहनावे ही पसंद हैं। 

गौर करने की बात तो यह है कि आने वाली फिल्म ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’ फिल्म ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’ का सीक्वेल है। यह एक रामेांटिक काॅमेडी फिल्म है, जिसमें विद्या बालन और फरहान अख्तर लीड रोल में रोमांटिक सीन करते हुए नजर आएंगे।

यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म ‘प्यार के साइड इफेक्ट्स’ के किरदार सिड और त्रिशा को आगे बढ़ाते हुए पति पत्नी के रूप में विद्या और फरहान नजर आएंगे। विद्या भी अपनी इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि फरहान अख्तर की कई फिल्में उन्होंने देखी हैं। और वह इतने अच्छे एक्टर हैं कि अगर इस फिल्म के पूरा होने से पहले ही उन्होंने `भाग मिल्खा भाग’ देख ली होती, तो शायद फरहान के साथ काम करने लायक हिम्मत न जुटा पाई होतीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें