फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jennifer Mistry: जेनिफर मिस्त्री का असित मोदी पर नया आरोप, बोलीं- टप्पू सेना को भी किया परेशान

Fri, 09 Jun 2023 09:11 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जेनिफर ने खुलासा किया है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर बच्चों को भी काफी प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन
जेनिफर मिस्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेज रौशन सिंह सोढ़ी के किरदार से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल शो के निर्माता असित मोदी पर लगाए गए शोषण के आरोपों को लेकर खबरों में हैं। जेनिफर ने असित मोदी पर कई आरोप लगाए हैं। अब एक बार फिर उन्होंने प्रोड्यूसर पर नया आरोप मढ़ा है। इस बार जेनिफर ने असित पर बच्चों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


बच्चों को किया गया प्रताड़ित!
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जेनिफर ने खुलासा किया है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर बच्चों को भी काफी प्रताड़ित किया जाता था। जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने कहा कि 'शो में 'टप्पू सेना' को प्रताड़ित किया गया था। 'टप्पू सेना' जिसमें 'टप्पू' के किरदार में भव्य गांधी, 'पिंकू'के किरदार में झील मेहता, 'गोगी' की भूमिका में समय शाह नजर आए थे। वहीं कुश शाह ने 'गोली' का किरदार निभाया था। टप्पू सेना को परेशान करने का दावा करते हुए जेनिफर ने बताया कि बच्चे सेट पर पढ़ते थे और सेट से सीधे एक्जामिनेशन हॉल जाते थे।
Courtroom Drama: न्याय व्यवस्था पर यकीन को इन कहानियों से मिली मजबूती, कोर्टरूम ड्रामा पर बनीं फिल्में सीरीज
विज्ञापन


बच्चों से नाइट शिफ्ट में कराया गया काम?
जेनिफर का आरोप है कि 'परीक्षाओं के समय जैसे ही हमारी नाइट शिफ्ट होती थी तो बच्चे बेचारे नाइट शिफ्ट में नाइट शूट भी कर रहे हैं, बैठ कर पढ़ भी रहे हैं और सुबह सात बजे एग्जाम देने भी जा रहे हैं। कितनी बार ऐसा हुआ, जब बच्चे सीधे सेट से एग्जाम देने गए।' बता दें कि इससे पहले एक इंटरव्यू में जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी पर फेवरेटिज्म का भी आरोप लगाया था। उन्होंने बताया था 'शैलेश लोढ़ा और दिलीप जोशी के प्रति असित मोदी का व्यवहार अच्छा था।' 
विज्ञापन

Harman Baweja: हरमन बावेजा ने मीडिया पर फोड़ा एक्टिंग छोड़ने का ठीकरा, बोले- मेरे साथ नाइंसाफी हुई

इस बात के लिए की तारीफ
जेनिफर ने इससे पहले एक मीडिया बातचीत के दौरान बताया था कि जब उनके भाई का निधन हो गया था, तब असित मोदी ने उन पर काफी एहसान किया था और दस दिनों तक सेट पर न आने के बावजूद उनके पैसे नहीं काटे थे, लेकिन ऑपरेशन हेड सोहेल रोमानी इस बात को लेकर अक्सर उन्हें ताना दिया करते थे।
Kajol: पब्लिसिटी स्टंट था काजोल का सोशल मीडिया से दूरी बनाना, एक्ट्रेस ने वेब शो 'द ट्रायल' के लिए किया ऐसा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें