इस दौरान राज्यसभा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सीट पर मौजूद थे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंटरनेट पर जया बच्चन की गुस्से से लाल और उंगली करते हुए तस्वीर खूब वायरल हो रही है। क्योंकि वह उन्हें और अन्य लोगों को अपनी सीट लेने के लिए कह रहे थे। सदन में समाजवादी पार्टी की सांसद के इस व्यवहार की ट्विटर पर लोग आलोचना कर रहे हैं।
वीडियो के इस छोटे से क्लिप के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने जया बच्चन को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा,'जया बच्चन फिर से गुस्से में दिख रही हैं और संसद में मर्यादा की रेखा पार कर रही हैं'।
एक दूसरे यूजर ने क्लिप पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये जया बच्चन कभी खुश होती हैं? उनके चेहरे पर एक स्थायी गुस्सा हैं, हमेशा सार्वजनिक रूप से लड़ती रहती हैं। अपनी फिल्मों में वो हमेशा एक प्यारी सी मुस्कुराती हुई लड़की के रूप में सामने आती थीं। मुझे आश्चर्य है कि उन्हें क्या चीज इतना कड़वा बना रही है'। तो वहीं जया बच्चन के ऐसे वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाते हैं। कुछ समय पहले उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्हें एक पैपराजी के साथ गलत व्यवहार करते हुए देखा गया था।