बॉलीवुड की क्यूट सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह दोनों को ही अक्सर मीडिया में स्पॉट किया जाता है। दोनों पति पत्नी अक्सर साथ गाने लाते हैं और यह गाने सुपरहिट हो जाते हैं। नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। नेहा कक्कड़ के गानों का भी फैंस इंतजार करते हैं और खूब प्यार लुटाते हैं। हालांकि नेहा कक्कड़ को कई बार अलग अलग मौकों पर, अलग अलग वजहों से ट्रोल भी किया जाता है। हाल ही में, यह कपल एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ और नेहा अपने लुक को लेकर ट्रोल हो गईं।
नेहा कक्कड़ अपने गानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले ही वह अपने पति रोहन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं तो लोगों ने नेहा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। नेहा ने वीडियो में ऐसी पेंट पहनी हुई थी, जिसमें उनके पैर दिख रहे थे। इस वीडियो में कपल ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग करते नजर आया।