माही विज
- फोटो : सोशल मीडिया
माही ने आगे लिखा, 'हमने डॉक्टरों से चर्चा करने के बाद उसे दवाएं देने की कोशिश की, लेकिन उसे इब्यूजेसिक प्लस देने के बाद भी उसका बुखार 104 और उससे ज्यादा ही बना रहा। यह हमारे लिए सचमुच टेंशन वाली बात हो गई थी।' हमने उसे रात में पानी की ठंडी पट्टियां भी रखीं। फिर भी वह कांप रही थी और टेम्परेचर बढ़ता ही जा रहा ता। मैंने आधी रात को 1 बजे उसके डॉक्टर से बात की और उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि इन दिनों सभी बच्चे वायरल की चपेट में आ रहे हैं और बीमार पड़ रहे हैं। लेकिन एक मां होने के नाते मुझे चिंता हो रही थी, इसलिए हमें रातभर नींद भी नहीं आई।'