शाहरुख खान ने पूरे चार साल बाद पर्दे पर 'पठान' के रूप में वापसी कर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है। इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर बल्कि लोगों के दिलों पर भी राज किया है। शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा की ऐसी जुगलबंदी देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं कि आखिर कब दोनों फिर से साथ नजर आएंगे। सब जल्द से जल्द शाहरुख और आदित्य की जोड़ी को एक बार फिर 'टाइगर 3' में देखने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों इससे पहले भी साथ नजर आ सकते हैं। दरअसल, यशराज फिल्म्स ने एलान कर दिया है कि आदित्य चोपड़ा, शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'जवान' को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में रिलीज करने वाले हैं।