फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: बिग बी ने फैंस के लिए जारी की चेतावनी! ब्लॉग में दिल की बात लिखकर दिया बड़ा अपडेट

Sun, 07 May 2023 04:23 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमिताभ बच्चन अक्सर दिल की बात अपने फैंस के साथ ब्लॉग के जरिए साझा करते हैं। लेटेस्ट ब्लॉग में बिग बी ने फैंस को सूचना दी है कि वे लोग इस बार रविवार को उनसे मिलने उपस्थित नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हर रविवार शाम को अपने घर जलसा के बाहर जमा हुए अपने फैंस से मिलने आते हैं। मुंबई में जुहू स्थित बिग बी के घर के बाहर देखने लायक भीड़ जमा हो जाती है। अमिताभ के फैंस के लिए हर हफ्ते का रविवार किसी त्योहार से कम नहीं होता है। अपने फैंस के उत्साह को समझते हुए अमिताभ बच्चन उन्हें कभी निराश नहीं करते और हर रविवार को अपने प्रशंसकों से मिलने आते ही हैं। हालांकि, सुपरस्टार ने अपने प्रशंसकों को सूचित किया है कि वह इस रविवार, 7 मई को उनसे मिलने में सक्षम नहीं हैं। अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन इस बात का खुलासा किया है।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन अक्सर दिल की बात अपने फैंस के साथ ब्लॉग के जरिए साझा करते हैं। लेटेस्ट ब्लॉग में बिग बी ने फैंस को सूचना दी है कि वे लोग इस बार रविवार को उनसे मिलने उपस्थित नहीं रहेंगे। अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'निश्चित रूप से कल जलसा में गेट के लिए नहीं जा रहे हैं, क्योंकि ... मुझे कुछ काम है, जिसके लिए सिर्फ रविवार को अनुमति दी जा सकती है।  मैं शाम को 5:45 तक लौटने की कोशिश करूंगा, लेकिन देर हो सकती है। तो पहले से चेतावनी दे रहा हूं कि गेट पर न आएं।'
Rakshita Suresh: मलेशिया में सड़क हादसे में बाल बाल बची PS-2 फेम सिंगर रक्षिता की जान, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
आखिरी बार अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में काम से जुड़ी अपडेट साझा की थी। बिग बी ने कहा था कि मैं स्वीकार करता हूं कि ‘सेक्शन 84’ फिल्म की प्रकृति और भूमिका के जरिए मुझे बहुत अच्छा काम करने का मौका मिल रहा है। यही कारण है कि जब दिन का काम पूरा हो जाता है, तो घर जाते समय भी इसका किरदार मेरा पीछा नहीं छोड़ता और इसका ज्यादातर हिस्सा जेहन में चलता रहता है।'
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इस समय नाग अश्विन के 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें सेट पर चोट भी लगी थी। हाल ही में, उन्होंने रिभु दासगुप्ता द्वारा लिखित और निर्देशित 'सेक्शन 84' के लिए भी काम फिर से शुरू किया है। इसमें डायना पेंटी, अभिषेक बनर्जी और निमरत कौर हैं।
Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी ने शुरू की 'मैं अटल हूं' की शूटिंग, एक्टर ने साझा किया फिल्म को लेकर अपडेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें