फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: 'साथ में सिगरेट पीने चलोगे क्या'? फैन के सवाल पर शाहरुख खान ने दिया मजेदार जवाब

Sun, 25 Jun 2023 08:59 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आस्क एसआरके सत्र के दौरान एक प्रशंसक ने पूछा कि क्या उसे किसी दिन अभिनेता के साथ धूम्रपान करने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान ने आज (25 जून) बॉलीवुड में 31 साल पूरे लिए हैं। अभिनेता ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत 'दीवाना' से की थी। यह फिल्म आज ही के दिन साल 1992 में रिलीज हुई थी। इस खास मौके पर उन्होंने फैंस के लिए 31 मिनट का आस्क एसआरके सेशन रखा। सेशन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने किंग खान से अलग-अलग तरह के सवाल किए, जिसका उन्होंने खास अंदाज में जवाब दिया। 

विज्ञापन

Yaar Ka Sataya Hua Hai: नवाजुद्दीन-शहनाज गिल के नए गाने का पोस्टर जारी, इस दिन होगा रिलीज

किंग खान ने दिए खास अंदाज में जवाब 
आस्क एसआरके सत्र के दौरान एक प्रशंसक ने पूछा कि क्या उसे किसी दिन अभिनेता के साथ धूम्रपान करने का मौका मिल सकता है। फैन ने ट्वीट किया, “साथ में सिगरेट पिने चलोगे क्या शाहरुख सर??? इस पर सुपरस्टार ने जवाब देते हुए लिखा, ''मैं अपनी बुरी आदतें अकेले ही करता हूं।'' एक अन्य प्रशंसक ने उनसे पूछा कि उन्हें जवान देखने के लिए कैसे तैयारी करनी चाहिए और क्या उन्हें पट्टी बांधकर  थिएटर जाना चाहिए। इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, ''नहीं बेटा जवान के दिन जवानी के जोश में थिएटर पर जाना है!''

नकारात्मकता से ऐसे निपटते हैं शाहरुख
शाहरुख ने इस सवाल का भी जवाब दिया कि वह नकारात्मकता से कैसे निपटते हैं और सफलता की ओर बढ़ते हैं। उन्होंने कहा, “नकारात्मकता और सकारात्मकता से बाहर निकलने के लिए सबसे सरल दो शब्द हैं। क्षमा करें...आपको मेरे द्वारा किया गया काम पसंद नहीं आया... मेरे द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करने के लिए धन्यवाद और फिर आगे बढ़ें, उस पर ध्यान न दें।
विज्ञापन

इन फिल्मों में आएंगे नजर
बता दें कि शाहरुख खान ने 'पठान' से धमाकेदार वापसी की थी। यह फिल्म जनवरी 2023 में रिलीज हुई और इसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह सितंबर में एटली की 'जवान' के साथ एक बार फिर स्क्रीन पर छा जाने के लिए तैयार हैं। फिल्म में नयनतारा भी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा वह डंकी में भी काम कर रहे हैं, जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है।
Tamannaah Bhatia: होटल से चीजें चुराने वाले सवाल पर तमन्ना का खुलासा, बोलीं- चुराया नहीं इतने का खरीदा बाथरोब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें