फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajpal Yadav: प्रसव के दौरान हो गई थी राजपाल यादव की पहली पत्नी की मौत, अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 25 Jun 2023 07:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता ने आगे कहा कि 1991 में अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद, उन्हें खुद को एक अभिनेता के रूप में स्थापित करने में 13 साल लग गए।
विज्ञापन
राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को उनकी अदाकारी और जबर्दस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है। अब तक वह कई फिल्मों में अपनी कॉमेडी से लोगों को गुदगुदा चुके हैं। हालांकि, रियल लाइफ में अभिनेता ने काफी दुख झेले हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजपाल ने अपने जीवन के बारे में खुलासा किया और बताया कि जब वह सिर्फ 20 साल के थे, तब तब उनकी पत्नी का निधन हो गया था।

विज्ञापन

Jeremy Renner: नहीं रहे 'अवेंजर्स' के 'हॉकआई'! जेरेमी रेनर के निधन की झूठी अफवाहों पर फूटा फैंस का गुस्सा

कम उम्र में लग गई थी नौकरी
द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में राजपाल ने खुलासा किया कि यह त्रासदी उस उम्र में हुई जब एक व्यक्ति भावनाओं के भार को संभालने में सक्षम नहीं होता है। अभिनेता ने कहा कि उन्हें ऑर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्ट्री में काम करने के लिए चुना गया था और पूरे गांव में इस बात की चर्चा थी कि इतनी कम उम्र में वह नौकरी पाने में कैसे कामयाब रहे। इसके बाद उनका विवाह हो गया।

प्रसव के दौरान गई पत्नी की जान
राजपाल ने कहा, “उस समय में नौकरी करने वाले 20 वर्षीय व्यक्ति के परिवार से लोग उसकी शादी करने के लिए कहते थे। मेरे पिता ने भी मेरी शादी कर दी। शादी के बाद मेरी पहली पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया। इस दौरान उसका निधन हो गया। मुझे उससे अगले दिन मिलना था, लेकिन तब मैं उसका शव अपने कंधों पर ले जा रहा था। मेरे परिवार, मेरी मां, मेरी भाभी को धन्यवाद, ऐसा कभी नहीं लगा कि मेरी बेटी के पास उसकी मां नहीं है, वह बहुत प्यार से बड़ी हुई।''

13 साल तक किया संघर्ष
अभिनेता ने आगे कहा कि 1991 में अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद, उन्हें खुद को एक अभिनेता के रूप में स्थापित करने में 13 साल लग गए। इस दौरान उन्होंने एनएसडी में पढ़ाई की, टीवी और फिल्में कीं। 2000 में, जब उनकी फिल्म जंगल रिलीज हुई, तो अभिनेता को महसूस हुआ कि वह अब स्थापित हो चुके हैं। उन्होंने आगे कहा, “मैं 31 साल का था और तब मेरी मुलाकात राधा से हुई। मैं 2001 में द हीरो की शूटिंग के लिए गया था, जहां हम मिले और संपर्क में रहे। दोनों परिवारों की सहमति के बाद हमने 2003 में शादी कर ली।''
Kala Chasmaa: अब भोजपुरी में धमाल मचा रहा 'काला चश्मा', राकेश मिश्रा के इस गाने पर थिरक रहे लोग
विज्ञापन

अभिनेता ने की पत्नी की जमकर तारीफ
राजपाल ने हर चीज में साथ देने, अपने परिवार के साथ तालमेल बिठाने और अपनी पहली पत्नी से हुई बेटी को अपनी बेटी की तरह पालने का श्रेय राधा को दिया। अभिनेता ने कहा, “विश्वास करो, मैंने कभी अपनी पत्नी को साड़ी या कुछ भी पहनने के लिए नहीं कहा। जिस तरह मैं अपनी मां से बात करता हूं, मेरी पत्नी भी उनसे उसी तरह बात करती है। इसके लिए उसने भाषा सीखी। एक दिन जब मैं गांव पहुंचा तो मैंने देखा कि वो मुंह ढक के बैठी हुई है, क्योंकि गांवों में महिलाएं एक खास तरीके से रहती हैं। जब भी वह होली और दिवाली के दौरान गांव आती है तो कोई भी यह अनुमान नहीं लगा सकता कि वह पांच भाषाएं जानती है। मेरी तरफ से कोई प्रयास नहीं हुआ।पत्नी की तारीफ करते हुए अभिनेता ने कहा, “मेरे गुरु, मेरे माता-पिता के बाद, जिसने मुझे सबसे अधिक समर्थन दिया, वह 100 प्रतिशत मेरी पत्नी है। राधा ने मेरी पहली पत्नी से हुई बेटी को भी अपनी बेटी की तरह पाला। वह आज लखनऊ में है, खुशहाल शादीशुदा है लेकिन इसका श्रेय मेरे परिवार और पत्नी को जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें