फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: 'देवरा' जैसी फिल्मों में काम करना चाहती हैं जान्हवी कपूर, इंटरव्यू में वजह का किया खुलासा

Thu, 04 Jan 2024 06:54 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जान्हवी कपूर, जूनियर एनटीआर - फोटो : social media
विज्ञापन
अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी तेलुगु फिल्म 'देवरा' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में जान्हवी साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। हाल ही में, अभिनेत्री अपनी बहन खुशी कपूर के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में नजर आईं, जहां उन्होंने 'देवरा' के सेट पर अपने अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि 'देवरा' के सेट पर रहने से उन्हें यह जानने में मदद मिली कि वे कौन हैं?
विज्ञापन


अनुभव साझा करते हुए कही यह बात 
'देवरा' के सेट पर अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए जान्हवी ने कहा, 'मुझे 'देवरा' के सेट पर रहने के बाद यह समझने में मदद मिली कि मैं कौन हूं।' उन्होंने आगे बताया कि वे अपने करियर के पहले कुछ वर्षों में 'बिना सिर वाली मुर्गी' की तरह खोई हुई महसूस करती थीं। उन्होंने तब तक जो कुछ भी किया था वह एक वर्कशॉप की तरह लगा। जान्हवी ने कहा, 'ऐसा महसूस हुआ जैसे मैंने अब तक जो कुछ भी किया है वह वर्कशॉप की तरह है। मैं केवल इतना जानती थी कि मुझे बस अपना काम करना है।'

यह भी पढ़ें: Merry Christmas: स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं कटरीना कैफ, सादगीभरे अंदाज में महफिल लूट ले गए विजय सेतुपति
विज्ञापन


तेलुगु फिल्मों में काम करने की जताई इच्छा 
उन्होंने आगे ऐसी और फिल्मों में काम करने की इच्छा व्यक्त की। अभिनेत्री ने कहा, 'मैं ऐसी ही फिल्मों में दोबारा काम करना चाहती हूं। मैं जब इस सेट पर आई, तो मुझे ऐसा लगा कि मैं ठीक हूं, जिस तरह मैं खोई हुई महसूस करती थी देवरा के सेट पर ऐसा कुछ नहीं लगा। इन सब बातों को देखते हुए और खुद को बेहतर महसूस कराने के लिए मैं ऐसी ही फिल्मों में काम करना चाहुंगी।'
विज्ञापन


जान्हवी कपूर का वर्कफ्रंट
'देवरा' की बात करें, तो इस फिल्म के जरिए जूनियर एनटीआर ब्लॉकबस्टर हिट 'जनता गैराज' के प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता कोराताला शिवा के साथ फिर से जुड़े हैं। जान्हवी कपूर पहली बार तेलुगु फिल्म में काम करने जा रही हैं, उनका जूनियर एनटीआर के साथ पहला सहयोग है। बताया जा रहा है कि 'आरआरआर' की तरह इस तेलुगु फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस होंगे, जो दर्शकों के होश उड़ा देंगे। इसके अलावा जान्हवी कपूर 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'उलझ' में भी नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chahar: पहली बार तुषार कपूर के साथ स्क्रीन साझा करेंगी प्रियंका, शुरू की एकता की इस सीरीज की शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें