फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धड़क' के ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में पहुंचे कई स्टार्स, जाह्नवी ने लूट ली महफिल, यह रहा सबूत

Mon, 11 Jun 2018 05:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
धड़क ट्रेलर लॉचिंग इवेंट
दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जानह्नवी और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'धड़का' का ट्रेलर आज रिलीज हो गई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अगले महीने 20 तारीख को रिलीज होगी। 

फिल्म के ट्रेलर को मुंबई के जुहू स्थित पीवीआर में रिलीज किया है। इस फिल्म के स्टारकास्ट के अलावा डायरेक्टर शशांक खेतान, करण जौहर, अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर भी नजर आए। ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान यहां ईशान और जाह्नवी ने जमकर मस्ती की साथ ही कई खुलासे भी किए।
 
विज्ञापन

2 of 10
धड़क ट्रेलर लॉचिंग इवेंट
जाह्नवी और ईशान अपनी पहली फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान बेहद खुश नजर आए। इन दोनों की खुशी इस दौरान पूरे इवेंट में नजर आई। दोनों को देखकर बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि यह इनकी पहली फिल्म है। इन्होंने मीडिया से भी खुलकर बात की। 
विज्ञापन

3 of 10
धड़क ट्रेलर लॉचिंग इवेंट
ट्रेलर लॉन्चिंग में एक ओर जहां जाह्नवी और ईशान बेहद खुश नजर आए, वहीं दिवगंत श्रीदेवी की दूसरी बेटी खुशी इस दौरान भावुक हो गई। खुशी ने किसी तरह अपने आपको रोकने की कोशिश की लेकिन उनकी आंखों से आसूं झटक ही गए। खूशी का यह हाल देखकर जाह्नवी ने किसी तरह उन्हें संभालने की कोशिश की। 

4 of 10
धड़क ट्रेलर लॉचिंग इवेंट
जाह्नवी बहन खुशी को संभालने के बाद खुद भी भावुक हो गईं। इस दौरान वहां पर मौजूद भाई हर्षवर्धन ने उन्हें किसी तरह संभालने की कोशिश की। बता दें कि इस इवेंट पर चाचा संजय कपूर भी पहुंचे हुए थे। 
विज्ञापन

5 of 10
धड़क ट्रेलर लॉचिंग इवेंट
लॉन्चिंग के दौरान डायरेक्टर शशांक खेतान, जाह्नवी, ईशान और प्रोड्यूसर करण जौहर मीडिया के सामने पूरे गर्मजोशी के साथ नजर आए। बता दें कि यह मराठी फिल्म 'सैरात' की कहानी पर आधारित है। 
विज्ञापन

6 of 10
धड़क ट्रेलर लॉचिंग इवेंट
पत्रकारों ने जाह्नवी से पूछा कि क्या आपको अपनी मां श्रीदेवी से एक्टिंग के लिए किस तरह की टिप्स मिली थी। इसके जवाब में जाह्नवी ने कहा- 'मॉम ने मुझे हमेशा से ही सिखाया था कि आपको शूटिंग का हर एक सीन हर एक इमोशन को जीना पड़ता है तभी अच्छी एक्टिंग सामने आती है। उन्होंने कहा- 'मॉम हमेशा कहती थीं कि मुझे कड़ी मेहनत करनी चाहिए तब जाकर मैं अच्छी एक्टर बन सकती हूं। हर एक सीन को परदे पर ही नहीं असल जिंदगी में जीना पड़ता है।'

 
विज्ञापन

7 of 10
धड़क ट्रेलर लॉचिंग इवेंट
जाह्नवी से पूछा गया कि आपके पापा ने फिल्म के लिए आपको क्या टिप्स दिए हैं। जवाब में जाह्नवी ने कहा- 'पापा ने मुझे कोई टिप्स नहीं दिए। हां बहुत सारा प्यार जरूर दिया है जो मेरे लिए बहुत मायने रखता है।'

8 of 10
धड़क ट्रेलर लॉचिंग इवेंट
ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में जाह्नवी और ईशान दोनों के परिवार वाले पहुंचे और इन दोनों का हौसला अफजाही की। 

9 of 10
धड़क ट्रेलर लॉचिंग इवेंट
ट्रेलर लॉन्च पर पत्रकारों ने फिल्म की स्टार कास्ट से कई सवाल किए। इसी इवेंट के दौरान करण जौहर ने खुलासा किया कि उन्होंने जाह्नवी और ईशान को फिल्म के लिए कब और कैसे कास्ट किया। सबसे पहले जाह्नवी पर बात करते हुए करण जौहर ने बताया कि उन्होंने जाह्नवी को कभी नहीं देखा था। मनीष मल्होत्रा के मुंह से कई बार जाह्नवी की तारीफ सुनी थी। ऐसे में एक दिन मैंने जाह्नवी से मिलने का प्यान बनाया। मैं जाह्नवी से अकेले में मिलना चाहता था। मैंने जाह्नवी से मिलकर कई स्क्रिप्ट्स पढ़ने को दिए। इसके बाद मुझे इस बात का अहसास हो गया कि उनमें अपनी मां की तरह ही एक्टिंग की ललक है।
विज्ञापन

10 of 10
धड़क ट्रेलर लॉचिंग इवेंट
इसी इवेंट में करण जौहर ने ईशान के बारे में भी बताया। करण ने कहा- मैंने ईशान के वीडियो इंस्टाग्राम पर देखा था और एक दिन अचानक मैंने एक शो के सेट पर शाहिद कपूर से कह दिया कि मुझे तुम्हारे भाई से मिलना है। ईशान से मिलने के बाद से मैंने डिसाइड कर लिया था कि मैं अपनी अगली फिल्म में इन दोनों को कास्ट करने जा रहा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें