मुंबई में किसी फिल्म निर्माता का किसी अभिनेत्री से मिलना आम बात है। यह बात आम तब नहीं रह जाती जब मीटिंग किसी ऐसी जगह हो जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएं। यह पूरा मामला 'बागी 2' एक्ट्रेस दिशा पाटनी से जुड़ा है। दिशा पटानी इन दिनों सबको यह बताने की कोशिश में लगी हैं कि उनका टाइगर श्रॉफ के साथ कोई अफेयर नहीं है। इसके साथ दिशा यह समझाने की कोशिश कर रही हैं कि किसी के साथ डिनर पर जाना डेट पर जाना नहीं होता।
विज्ञापन
2 of 6
Tiger Shroff and Disha Patani
कुछ दिनों पहले तक टाइगर श्रॉफ पर जान छिड़कने वाली दिशा को आखिर ये हुआ क्या? कैसे रातों रात बदल गए दिशा पटानी के सुर? मामला कुछ हजम नहीं हुआ। जब अमर उजाला ने इस खबर की तह में जाने की कोशिश की तो पता चला कि दिशा और टाइगर के गॉड फादर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला में एक अलग ही खिचड़ी पक रही है।
विज्ञापन
3 of 6
Tiger Shroff and Disha Patani
सूत्रों की खबरों की मानें तो दिशा पटानी और साजिद नाडियाडवाला की हाल ही में एक ऐसी सीक्रेट मीटिंग हुई है, जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आमतौर पर एक्टर्स और प्रोड्यूसर्स की मीटिंग दफ्तर, घरों में, फिल्म के सेट या फिर होटल में होती है ऐसे में दिशा का मामला पूरी तरह से उल्टा है। दिशा और साजिद की मुलाकात ऐसी किसी भी जगह पर होने की बजाय एक फाइव स्टार होटल की कार पार्किंग में एक कार में हुई।
4 of 6
sajid nadiadwala
खबरों की मानें तो साजिद नाडियाडवाला अपनी अगली फिल्म में ऋतिक रोशन को कास्ट करने जा रहे हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बागी 2' के बाद साजिद ऋतिक के अपोजिट दिशा पटानी को कास्ट करने का मन बना चुके हैं, मगर अभी इसका आधिकारिक ऐलान करना बाकी है। ऐसे में इन दोनों की गुपचुप मीटिंग को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं। साजिद नाडियादवाला की कार में हुई तकरीबन दो घंटे तक चली इस मुलाकात का मकसद फिल्म के बारे में बात करना था या फिर कुछ और...यह तो यही जानें।
विज्ञापन
5 of 6
Hrithik Roshan
सूत्रों की मानें तो इस मीटिंग से पहले ऋतिक ने खुद भी दिशा पटानी से ऐसी ही एक मीटिंग के लिए पहल की थी। तब दिशा ने यह बात टाइगर को बता दी थी और टाइगर ने इस बात को लेकर ऐतराज भी जताया था। आपको बता दें, यशराज फिल्म्स की एक फिल्म में ऋतिक और टाइगर साथ काम करने वाले हैं और टाइगर शुरू से डांसिंग में ऋतिक को अपना गुरु मानते रहे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि गुरु-चेले के बीच आई दिशा अब साजिद से अपनी मीटिंग के बारे में टाइगर को बताएंगी भी या नहीं और टाइगर का इस पर क्या रिएक्शन होगा? हालांकि इस बारे में न तो साजिद और न ही दिशा पटानी कुछ भी कहने को तैयार हैं।