रजनीकांत के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। एक्टर की 170वीं फिल्म का एलान हो गया है। आज लाइका प्रोडक्शंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात का एलान किया है। फिल्म का निर्देशन जय भीम फेम निर्देशक टीजे ज्ञानवेल करेंगे। बता दें कि रजनीकांत फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'जेलर' में व्यस्त है। यह उनकी 169वीं फिल्म है।