फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaideep Ahlawat: रोमांटिक के साथ कॉमेडी फिल्मों में भी हाथ आजमाना चाहते हैं जयदीप, बोले- कई किरदार निभाना बाकी

सार

हाल ही में जयपुर में हुए 25वें आईफा अवॉर्ड्स 2025 में जयदीप अहलावत भी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने करियर से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारी साझा की। 
विज्ञापन
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम- @jaideepahlawat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में हाल ही में आईफा अवॉर्ड्स की रजत जयंती यानी 25वां संस्करण आयोजित हुआ। बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों से सजा यह समारोह बेहद खास रहा। इसी मौके पर मशहूर अभिनेता जयदीप अहलावत भी नजर आए। उन्होंने इस दौरान अमर उजाला के साथ खास बातचीत की और अपने दिल की कई बातें साझा कीं।

विज्ञापन

जयदीप ने जताई रोमांटिक फिल्म करने की इच्छा
जयदीप अहलावत से पूछा गया कि कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा था कि वह कोई रोमांटिक किरदार निभाना चाहते हैं, लेकिन अब तक उन्हें किसी ने अप्रोच नहीं किया है। इस पर अभिनेता ने कहा कि हां मैं ऐसा किरदार निभाना चाहता हूं। कई तरह की टिप्स मिल रही हैं। यहां कई शेड्स हैं तो फिलहाल मैं खुश हूं कि मुझे फिल्में मिल रही हैं।

जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम
कॉमेडी फिल्म भी करेंगे जयदीप
इसके साथ ही जयदीप ने अपनी अगली जॉनर की फिल्म पर भी अपडेट साझा किया। दरअसल, जयदीप से पूछा गया कि दर्शक उन्हें कॉमेडी फिल्म में कब देख पाएंगे। इस पर अभिनेता ने कहा कि वह भी जल्द ही आ रहा है। अभिनेता के इस संकेत से ऐसा लगता है कि वह अब कॉमेडी फिल्में करने के लिए भी तैयार हैं।
Lisa Ray: अभिनेत्री लीजा रे ने एक एयरलाइन को लगाई फटकार; पूछा- ‘कहां है सहानुभूति’, जानें क्या है पूरा मामला

जयदीप ने साझा किया सैफ के साथ करने करने का अनुभव
जयदीप ने हाल ही में सैफ अली खान के साथ 'ज्वेल थीफ' में भी काम किया है। बातचीत के दौरान अभिनेता से सैफ के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा पल रहा। उन्होंने सैफ अली खान के साथ काम करने पर खुशी जाहिर करते हुए उनकी तारीफ भी की। जयदीप ने कहा कि सैफ बहुत अच्छे एक्टर हैं और बहुत एनर्जेटिक हैं। वह उन अभिनेताओं में से एक हैं, जो हर सीन को बेहतर से बेहतर करना चाहते हैं तो हां उनके साथ काम करना काफी मजेदार था।
विज्ञापन

कौन से किरदार निभाना चाहते हैं जयदीप
इस दौरान जयदीप ने अपने किरदारों के बारे में भी बात की, जब अभिनेता से पूछा गया कि ऐसा कौन सा किरदार है, जिसे वह निभाना चाहते हैं। इस पर अभिनेता ने जवाब दिया कि अभी तो बहुत कुछ बाकी है। 15 से 20 साल बाद इस सवाल पर कहा जा सकता है कि कुछ बचा है, लेकिन अभी तो बहुत सारे किरदार निभाने हैं।
Priyanka Chopra: अमरूद बेचने वाली महिला से प्रभावित हुई प्रियंका, सोशल मीडिया पर साझा किया किस्सा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें