फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lisa Ray: अभिनेत्री लीजा रे ने एक एयरलाइन को लगाई फटकार; पूछा- ‘कहां है सहानुभूति’, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 19 Mar 2025 06:06 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lisa Ray: ‘कसूर’ फिल्म में नजर आने वाली अभिनेत्री लीजा रे ने एक एयरलाइन को फटकार लगाते हुए उसकी सेवाओं पर सवाल उठाया है। लीजा ने इस पूरे मामले को अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया है। जानिए किस एयरलाइन पर फूटा अभिनेत्री का गुस्सा।
विज्ञापन
लीजा रे - फोटो : इंस्टाग्राम-@lisaraniray
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले काफी वक्त से फिल्मों से दूर चल रहीं अभिनेत्री लीजा रे ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए एक एयरलाइन को फटकार लगाई है। अभिनेत्री ने एयरलाइन सेवा को उनके बीमार पिता के लिए चिकित्सा छूट देने से इनकार करने पर यह फटकार लगाई है। 

लीजा ने मामले को लेकर किया ट्वीट

विज्ञापन

अभिनेत्री लीजा रे ने एयर इंडिया एयरलाइन सेवा की आलोचना करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “मेरे पिता 92 वर्ष के हैं। वो बीमार हैं और मुझे उनके खराब स्वास्थ्य के कारण अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ रही है। हमने डॉक्टर का लेटर जमा किया, लेकिन फिर भी छूट देने से इनकार कर दिया गया। यह कैसे संभव है? यात्रियों की परवाह करने का दावा करने वाली एयरलाइन में सहानुभूति कहां है?” अपने इस ट्वीट में अभिनेत्री एयर इंडिया को भी मेंशन किया है।
 



यह खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: एक्शन छोड़ मध्यम वर्गीय परिवार की कहानी लेकर आएंगे सनी देओल, बनेंगे फैमिली मैन

विज्ञापन

एयरलाइन के जवाब पर अभिनेत्री ने साझा किया स्क्रीनशॉट
लीजा को एयर इंडिया के एक्स अकाउंट से जवाब मिला, जिसमें एयरलाइन की ओर से लिखा गया, “लीजा, हम आपकी चिंता से सहानुभूति रखते हैं और आपके पिता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। कृपया हमें वह ईमेल पता बताएं जिससे आपने हमें पत्र लिखा है या केस आईडी (यदि कोई हो) डीएम के माध्यम से। हम इस पर गौर करेंगे।" जिसके बाद अभिनेत्री ने मेडिकल इमरजेंसी का स्क्रीनशॉट सबमिट किया। स्क्रीनशॉट में बुकिंग वेबसाइट ने कहा है कि कोई मेडिकल छूट नहीं है। स्क्रीनशॉट में यह भी बताया गया कि लिसा के पिता अस्पताल में भर्ती हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Manish Goel: सीरियल ‘अनुपमा’ में मनीष गोयल की दमदार एंट्री, पुराने किरदार अनुज से तुलना पर तोड़ी चुप्पी

मॉडलिंग से की करियर की शुरूआत
लीजा रे करियर की बात करें तो उन्होंने 90 के दशक की शुरूआत में एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी। 1994 में उन्होंने फिल्म ‘हंसते खेलते’ से बॉलीवुड में अपने अभिनय की शुरूआत की थी। इसके बाद वो कुछ एक और फिल्मों में भी नजर आईं। उनकी मशहूर फिल्मों में ‘कसूर’, ‘वाटर’ और ‘आई कांट थिंक स्ट्रेट’ जैसी फिल्में शामिल हैं। 2009 में लीजा को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का पता चला, जिससे उबर कर वो ठीक हो गईं। लीजा ने इस बीमारी के दौरान के अपने अनुभवों को अपनी किताब ‘क्लोज टू द बोन’ में लिखा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें