फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर चमकी 'जग्गा जासूस', कमाई 30 करोड़ के पार

Mon, 17 Jul 2017 12:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
जग्गा जासूस कलेक्शन
विज्ञापन
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'जग्गा जासूस' खराब रिव्यूज मिलने के बावजूद अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने रविवार को सबसे ज्यादा कमाई कर बॉक्स ऑफिस से 13 करोड़ से ज्यादा बटोरें हैं।
विज्ञापन


जग्गा जासूस भारत में लगभग 1800 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इसके टक्कर में कोई बड़ी फिल्म भी नहीं थी जिसका फायदा जग्गा जासूस को मिला। ट्रेड विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार फिल्म का कुल कलेक्शन 33.17 करोड़ हो गया है। अब देखना ये होगा कि वीकडेज में फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहता है।
  #JaggaJasoos had ₹ 33 cr+ opening weekend, witnessing growth on Sat and Sun... Plexes of metros contributed largely to the biz... — taran adarsh (@taran_adarsh) July 17, 2017
विज्ञापन


  #JaggaJasoos Fri 8.57 cr, Sat 11.53 cr, Sun 13.07 cr. Total: ₹ 33.17 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) July 17, 2017


अगले हफ्ते लंबे समय से अपनी रिलीज का इंतजार कर रही अलंकृता श्रीवास्तव की फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' रिलीज हो रही है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वैसे तो 'लिपस्टिक अंडर माय बुर्का' को सेंसर बोर्ड से एडल्ट सर्टिफिकेट मिला है इसलिए फैमिली फिल्म देखने का मन बना रहे दर्शकों के पास 'जग्गा जासूस' का ऑप्शन रहेगा।
विज्ञापन

ऐसा रहा था 'जग्गा जासूस' का पहला दिन

जग्गा जासूस कलेक्शन
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ 'जग्गा जासूस' में सात साल बाद बड़े पर्दे पर दिखाई दिए हैं। फिल्म के मेकर्स समेत फैंस को उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी और पहले दिन की कमाई देख कर लग रहा है कि ये मुमकिन है। फिल्म अपने पहले दिन कोई रिकॉर्ड तो नहीं तोड़ पाई लेकिन इसे मिल रहे रिव्यू के अनुसार कलेक्शन को ठीक-ठाक कहा जा सकता है।

'जग्गा जासूस' ने पहले दिन 8.57 करोड़ की कमाई की है। हालांकि रणबीर कपूर की पिछले साल आई 'ऐ दिल है मुश्किल' के सामने ये कमजोर पड़ते हैं लेकिन कैट की फिल्म 'बार बार देखो' के फर्स्ट डे कलेक्शन के हिसाब से ये आंकड़ें काफी अच्छे हैं। कैट की बार बार देखो ने पहले दिन 6.81 करोड़ कमाए थे वहीं ऐ दिल है मुश्किल ने पहले दिन 13.3 करोड़ अपने नाम किए थे।

अनुराग बसु और रणबीर इससे पहले साल 2012 में आई फिल्म 'बर्फी' में के लिए साथ आ चुके हैं। 'बर्फी' ने भी अपने पहले दिन 8-9 करोड़ के बीच बिजनेस किया था।
  #JaggaJasoos Fri ₹ 8.57 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) July 15, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें