'उड़ता पंजाब' का नाम भले ही आपने पहले कई बार सुना हो पर इस बार फिल्म किसी खास वजह से चर्चा में है। वजह है आलिया और शाहिद कपूर। फिल्म उड़ता पंजाब के लिए शाहिद कपूर को बेस्ट एक्टर और आलिया को बेस्ट एक्टर्स का अवॉर्ड मिला है।
अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले शाहिद कपूर इस फिल्म में ड्रग के नशे में चूर पॉप स्टार टॉमी की भूमिका में नजर आए थे।
शाहिद कपूर
फिल्म में शाहिद को देखकर आपको मशहूर रॉकस्टार रहे 'बॉब मार्ले' की याद जरूर आई होगी। फिल्म का शाहिद 'चिट्टा वे' गाते हुए नजर आए थे। गाने के साथ-साथ फिल्म में भी शाहिद का लुक काफी दमदार था। फिल्म के शुरुआत में शाहिद लंबे बालों के साथ-साथ शरीर पर टैटू बनवाए नजर आए। तो फिल्म के आखिर तक आते आते उनका लुक बिल्कुल बदला सा नजर आया।
शाहिद कपूर
उड़ता पंजाब की बात करें और फिल्म में शाहिद के हेयर स्टाइल को भूल जाएं ऐसा कैसे हो सकता है। अब भला सिर पर फुद्दु लिखवाना हर किसी के बस की बात तो है नहीं।
फिल्म में अपने बालों के साथ इतने सारें एक्सपेरिमेंट्स तो शाहिद ही करा सकते हैं तभी तो लोग शाहिद के लुक्स के दीवाने हैं।