21 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म 'रंगरेज' में दोस्तों की कहानी कही गयी है। इस फिल्म की एक खासियत यह भी है कि इसमें सुपरहिट रहे सॉन्ग 'गैंगनम स्टाईल' का देशी वर्जन दर्शकों को देखने को मिलेगा। इस डांस को जैकी भगनानी पर फिल्माया गया है।
प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म 'रंगरेज' 21 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में वाशु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म दोस्तों की कहानी को दिलचस्प अंदाज में कहती है।
इस फिल्म में आपको एक नई बात देखने को मिलेगी। यूट्यूब पर सुपरहिट रहे डांस नंबर 'गैंगनम स्टाईल' का देशी वर्जन रंगरेज में नजर आएगा। यह गाना जैकी भगनानी पर फिल्माया गया है। जैकी इस गाने में बिल्कुल 'गैंगनम स्टाईल' में डांस कर रहे हैं।
देखिए इस गाने का वीडियो