बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ अपनी जिंदादिली और दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं, लेकिन आज भी वह अपने मन के एक कोने में गहरा दर्द छुपाए बैठे हैं, जिसे याद कर उनका दिल दहल जाता है। अपने इस गहरे दर्द और दुख के बारे में अभिनेता ने बात करते हुए खुलासा किया है कि वह आज भी आघात के साथ जी रहे हैं।