फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaane Jaan: करीना कपूर को लेकर सुजॉय घोष को सता रही थी यह चिंता, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत से है कनेक्शन

Wed, 20 Sep 2023 07:49 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्देशक ने हाल ही में, खुलासा किया कि उन्हें कि उन्हें चिंता थी कि करीना कपूर को विजय वर्मा और जयदीप अहलावत का साथ मिलेगा या नहीं।
विज्ञापन
सुजॉस घोष और करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कहानी', 'बॉब बिस्वास' और 'बदला' जैसी फिल्मों के लिए लोगों से लेकर समीक्षकों तक की तारीफें लूटने वाले सुजॉय घोष इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'जाने जां' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। 11 साल पहले विद्या के साथ 'कहानी' रचने के बाद अब 'जाने जां' से सुजॉय करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा जैसे सितारों की तिगड़ी के साथ लौट रहे हैं। निर्देशक ने हाल ही में, खुलासा किया कि उन्हें कि उन्हें चिंता थी कि करीना कपूर को विजय वर्मा और जयदीप अहलावत का साथ मिलेगा या नहीं।

विज्ञापन

फिल्म में करीना को लेकर चिंतित थे सुजॉय घोष
हाल ही में, एक इंटरव्यू में सुजॉय से विजय और जयदीप के साथ करीना की केमिस्ट्री के बारे में किसी चिंता के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बॉलीवुड जवाब दिया, 'शुरुआत में मुझे चिंता हुई, लेकिन करीना विजय और जयदीप के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित थीं और इससे मुझे काफी मदद मिली है क्योंकि जब आप उन्हें बिना कुछ पूछे इन लोगों के साथ काम करने के लिए उत्साहित होते देखते हैं तो आपके आगे का काम काफी आसान हो जाता है।'

Anil Kapoor: अब नहीं कर पाएंगे अनिल कपूर की आवाज और तस्वीरों का इस्तेमाल, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया सख्त आदेश

करीना की तारीफ में कही यह बात
माया के रूप में करीना की कास्टिंग पर सुजाय ने कहा, 'मुझे एक ऐसी अभिनेत्री की जरूरत थी कि जो स्क्रीन पर निडर होने का किरदार निभा सके। करीना में मुझे वह खूबी नजर आई थी।  जब वह माया का किरदार निभा रही थीं, तो वह करीना कपूर के बारे में कुछ नहीं बता सकती थीं । वह जानती थी कि माया एक अकेली मां है, जो काम करती है और अपने बच्चे की देखभाल करती है।  माया का जीवन पूरी तरह काम पर केंद्रित है। इस महिला के पास अपने लिए बिल्कुल भी समय नहीं है। करीना पूरी फिल्म के दौरान कॉस्ट्यूम नहीं चाहती थीं क्योंकि उन्हें समझ आ गया था कि यह जो लड़की है, इसे टाइम नहीं मिलता है। उसके लिए एक जैकेट ही काफी है। करीना ने इसे पूरी तरह से अपना लिया था।'
 

Chris Gayle: अब फिल्मी पिच पर चौके-छक्के लगाएंगे क्रिस गेल! क्रिकेटर ने बॉलीवुड में काम करने की जताई इच्छा

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 
बता दें कि यह फिल्म 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ट्रेलर देखने के बाद अब फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें