फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूलिया वंतूर ने सलमान खान के पिता को बताया ‘जिंदगी का अहम सहारा’, साथ में साझा की तस्वीरें

Mon, 22 Jun 2026 06:21 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Iulia Vantur: सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने सलमान के पिता सलीम खान के साथ तस्वीरें साझा की। जानिए उन्होंने सलीम खान को लेकर क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
यूलिया वंतूर और सलीम खान - फोटो : एक्स@vanturiulia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर और सिंगर यूलिया वंतूर ने बीते दिन फादर्स डे पर अपनी जिंदगी के दो अहम पिताओं के लिए इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने पिता के साथ तस्वीरें शेयर कीं और सलमान खान के पिता व मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान को भी फादर्स डे की बधाई दी।

सलीम खान के साथ साझा की तस्वीरें

विज्ञापन

यूलिया ने अपने पिता के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। हालांकि, फैंस सलीम खान के साथ उनके खास पलों को देखकर बहुत उत्साहित थे। एक तस्वीर में वह सलीम के साथ हंसती हुई दिख रही हैं, जबकि दूसरी में वह उन्हें प्यार से गले लगा रही हैं।

कैप्शन में उन्होंने सलीम खान को अपनी जिंदगी का एक अहम सहारा बताया। अपनी कैरोसेल पोस्ट में उन्होंने वेटिकन सिटी में और पोप के सामने सलमान खान की हिट फिल्म 'बॉडीगार्ड' का गाना 'तेरी मेरी प्रेम कहानी' गाते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने अपने अंदर संगीत के प्रति प्यार जगाने का श्रेय अपने पिता को दिया।

मैं आपसे प्यार करती हूं

विज्ञापन

पोस्ट शेयर करते हुए यूलिया ने लिखा, ‘हैप्पी फादर्स डे! मेरे उस पिता को जिन्होंने मेरी परवरिश की और उन्हें भी जिन्होंने मुझे बड़ा होते देखा। दोनों ही मेरी जिंदगी के अहम सहारे हैं। मैं आपसे प्यार करती हूं। आज म्यूजिक डे और योगा दिवस भी है और मुझे एहसास हुआ है कि ये सब आपस में जुड़े हुए हैं।

संगीत, योग/आध्यात्मिकता। संगीत के प्रति प्यार मुझे अपने पिता से मिला और भारत में यह और बढ़ा। योग की समझ, गहराई और शांति को मैंने अपनी जिंदगी में पिता की मौजूदगी से समझा है।’


विज्ञापन

सलमान खान और यूलिया वंतूर - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान के साथ जुड़ता रहा है यूलिया का नाम
काफी समय से सलमान और यूलिया के डेटिंग की खबरें आ रही हैं। वह रोमानिया की टेलीविजन प्रेजेंटर, मॉडल, एक्ट्रेस और सिंगर हैं। उन्होंने 'रेस 3' के 'सेल्फिश' और अरिजीत सिंह के साथ 'तेरे संग' जैसे मशहूर बॉलीवुड गानों में अपनी आवाज दी है।

भारत में वह सलमान और उनके परिवार के साथ अपनी करीबी दोस्ती के लिए जानी जाती हैं और अक्सर उनके परिवार की पार्टियों, सेलिब्रेशन और दूसरे खास मौकों पर देखी जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें