दिशा पाटनी के साथ अक्षय कुमार ने दिए पोज
अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिशा पाटनी लीड एक्ट्रेस हैं। वह भी इस फिल्म के प्रमोशन में अक्षय के साथ नजर आ रही हैं। दिशा व्हाइट टॉप और डिनम जींस पहने प्रमोशन में नजर आईं लेकिन उनका लुक काफी ग्लैमरस नजर आ रहा था।
कब रिलीज होगी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’?
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, दलेर मेहंदी और आफताब, जैकलीन फर्नाडिज, दिशा पाटनी, रवीना टंडन जैसे कई एक्टर्स नजर आएंगे।