फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ishaan Khattar: जन्मदिन पर फैन्स के लिए कुछ खास करेंगे इशान खट्टर, फिल्म पिप्पा को लेकर दिया यह बड़ा अपडेट!

Tue, 31 Oct 2023 09:37 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता इशान खट्टर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कल यानी 1 नवंबर को अभिनेता अपना जन्मदिन मनाने जा रहे है और इस खास दिन को और खास बनाने के लिए इशान अपने फैंस के लिए एक जबरदस्त तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्म पिप्पा का टीजर जारी - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता इशान खट्टर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कल यानी 1 नवंबर को अभिनेता अपना जन्मदिन मनाने जा रहे है और इस खास दिन को और खास बनाने के लिए इशान अपने फैंस के लिए एक जबरदस्त तैयारी कर रहे हैं। जिसको लेकर अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा नोट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद सभी इसे इशान की अपकमिंग फिल्म पिप्पा से जोड़ रहे है।

विज्ञापन
Trending Videos

कल यानी 1 नवंबर को ईशान खट्टर का अपना जन्मदिन मनाएंगे। ईशान खट्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल लेटेस्ट वीडियो पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने एक नोट लिखा है, ''प्रिय दोस्तों कल आप सब के लिए कुछ स्पेशल करने की तैयारी है। बहुत लंबे समय से इसका इंतजार था और अब वो मौका आ रहा है।
 

फिल्म पिप्पा का टीजर जारी - फोटो : Social media
ईशान ने पोस्ट शेयर करते हुए 'कल कुछ खास लेकर आपसे मुलाकात होगी'। इस तरह से उन्होंने इस बात की जानकारी दी है का कल यानी 1 नवंबर को वो अपने फैंस को एक खास गिफ्ट दे सकते हैं। अब ईशान खट्टर के इस पोस्ट से ये अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि हो सकता है कि कल ईशान की बहुचर्चित फिल्म पिप्पा का ट्रेलर रिलीज किया जाए। हालांकि इसपर अभी किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की गई है। 
विज्ञापन

'पिप्पा' फिल्म के बारे में बात करे तो यह, ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता द्वारा लिखित 'द बनिर्ंग चाफीज' रचना पर आधारित है। इस फिल्म में अभिनेता ईशान युवा ब्रिगेडियर की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिन्होंने 45वें कैवेलरी टैंक स्क्वाड्रन के हिस्से के रूप में पूर्वी मोर्चे पर युद्ध लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राजा कृष्ण मेनन कहते हैं, 'हमारे 75वें स्वतंत्रता दिवस पर, हम आप सभी के साथ 'पिप्पा' का एक टीजर साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। यह उस फिल्म की एक छोटी सी झलक है जिस पर हम काम कर रहे हैं'। 

यह भी पढ़ें: जन्मदिन पर भव्य पार्टी की मेजबानी करेंगे शाहरुख खान, सितारों से सजेगी महफिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें