फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: क्या 'द बुल' में नजर नहीं आएंगे सलमान खान? इन निर्देशकों के साथ भी नहीं बन सकी बात

Tue, 02 Apr 2024 01:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब सलमान ने करण की किसी फिल्म को ठुकराए जाने की बातें सामने आ रही हैं। इससे पहले भी सलमान करण जौहर की फिल्म शुद्धि को ठुकरा चुके हैं। 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की दबंगई से तो सभी वाकिफ हैं। उनकी दबंगई के शिकार इस बार निर्माता करण जौहर बने हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विष्णुवर्धन के निर्देशन और करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'द बुल' को सलमान खान ने करने से साफ इनकार कर दिया है। 'द बुल' के डायरेक्टर विष्णुवर्धन और प्रोड्यूसर करण फिल्म शूटिंग की तारीख का फैसला नहीं कर पा रहे थे और यही वजह है कि दबंग खान ने खुद को इस फिल्म से किनारा करने का फैसला कर लिया। अब सलमान ने अपनी इस फिल्म की डेट्स एआर मुरुगादॉस निर्देशित साजिद नाडियाडवाला की मूवी को दे दी है। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट में इन दावों को कोरी अफवाह बताया गया है। सूत्रों की मानें तो सलमान फरवरी 2025 के बाद फिल्म 'द बुल' की शूटिंग शुरू करेंगे। 

विज्ञापन

Navya Nanda: नव्या ने नानी जया को बताया 'व्हाट द हेल नव्या' की रियल स्टार, बोलीं- उनकी बातें सबको आई पसंद

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है जब सलमान ने करण की किसी फिल्म को ठुकराए जाने की बातें सामने आ रही हैं। इससे पहले भी सलमान करण जौहर की फिल्म शुद्धि को ठुकरा चुके हैं। बाद में इस फिल्म में सलमान की जगह वरुण धवन को लिया गया था। बता दें कि अगर सलमान फिल्म 'द बुल' करते हैं तो वे इस फिल्म में ब्रिगेडियर फारुख बुलसारा के रोल में नजर आएंगे, जिन्होंने साल 1988 में मालदीव में हुए ऑपरेशन कैकटस के लीड थे। फारुख बुसलारा पैरमिलिट्री ऑफिसर थे, जिन पर फिल्म बनेगी। फिल्म की शूटिंग फरवरी 2025 से शुरू होगी। इस फिल्म को विष्णुवर्धन डायरेक्ट करने वाले हैं।

इंशाल्लाह
अब बात करते है निर्देशक संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म 'इंशाल्लाह' की। सलमान खान और आलिया भट्ट को लेकर निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म इंशाल्लाह का धमाकेदार एलान किया था, लेकिन इस फिल्म में भी क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से सलमान ने इस फिल्म को प्री-प्रोडक्शन के दौरान ही छोड़ दिया। इस फिल्म को लेकर यह खबरें भी सामने आई कि सलमान खान फिल्म में एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करने को लेकर काफी असहज थे, जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म से हाथ पीछे खींच लिए। 

प्रेम की शादी
निर्देशक सूरज बड़जात्या ने सलमान को 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। इस जोड़ी ने आखिरी बार साल 2015 में आई फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' पर काम किया था। फिर बीच में खबरें उठी कि सलमान और सूरज 'प्रेम की शादी' नाम की फिल्म बनाने वाले हैं, लेकिन फिर उस फिल्म पर काम बंद हो गया। प्रेम, सलमान के सबसे आइकॉनिक कैरेक्टर्स में से एक है। पहले सूरज और सलमान उसे लेकर फिल्म बनाने वाले थे, लेकिन फिर दोनो के बीच कहानी के कुछ पहलुओं पर मतभेद हुए, जिस वजह से 'प्रेम की शादी' को डिब्बाबंद कर दिया गया। 
विज्ञापन

नो एंट्री सीक्वल
साल 2005 में आई अनीस बज्मी की कॉमेडी फिल्म 'नो एंट्री' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। फिल्म की सफलता के इतने सालों बाद अब निर्माता बोनी कपूर और निर्देशक अनीस बज्मी फिल्म का सीक्वल 'नो एंट्री 2' लेकर आने वाले हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो सलमान खान इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि हाल ही में इस फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने कंफर्म किया कि फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान को रिप्लेस कर दिया गया है और इन स्टार्स की जगह पर वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ को कास्ट किया गया है।
Karisma Kapoor: करिश्मा को पसंद आई करीना की 'क्रू', बेबो के नखरे और अदाकारी पर अभिनेत्री ने बरसाया प्यार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें