'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस' 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है। बता दें, 29 अप्रैल को इरफान के निधन को तीन साल पूरे हो जाएंगे।' द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस' का निर्देशन अनूप सिंह ने किया है। यह फिल्म 2017 में 70वें लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में दिखायी जा चुकी है। तो वहीं बाबिल ने अपने पापा की इस फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है और बताया है कि फिल्म का ट्रेलर हिन्दी में रिलीज हो चुका है। इरफान की इस फिल्म के ट्रेलर पर फैन्स उन्हें याद करते नहीं थक रहे।
'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियंस' स्विस, फ्रेंच और सिंगापुरियन प्रोडक्शन में बनी फिल्म है। इरफान के साथ फिल्म में ईरानी अभिनेत्री गोलशिफ्तेह फरहानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रस वहीदा रहमान भी एक अहम किरदार में दिखेंगी।
फिल्म कि कहानी राजस्थान के जैसलमेर में दिखायी गयी है, जो एक लोक आस्था पर आधारित है। माना जाता है कि बिच्छू के डंक मारने के 24 घंटों के अंदर इंसान की मौत हो जाती है, लेकिन उसे बिच्छू के गाने से बचाया जा सकता है। कहानी के केंद्र में नूरान है, जो बिच्छू गायिका है। उसे यह हुनर अपनी दादी जुबैदा से विरासत में मिला है। इरफान ने एक ऊंट व्यापारी का किरदार निभाया है। पहले फिल्म 2021 में रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म में इरफान खान के अलावा गोलशिफतेह फराहानी, वहीदा रहमान और शशांक अरोरा भी अहम रोल में हैं।
यह भी पढ़ें: 'ब्रह्मास्त्र' के अगले पार्ट्स पर मंडरा रहे संकट के बादल? धर्मा-डिज्नी ने पीछे खींचे हाथ