फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran Hijab Row: जब टाइट पैंट पहनने पर ईरान की अभिनेत्री को पकड़ ले गई थी पुलिस, एलनाज नौरोजी ने किया खुलासा

Tue, 27 Sep 2022 09:20 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ईरान की अभिनेत्री एलनाज नौरोजी का कहना है कि उनका पूरा परिवार ईरान में रहता है और इस विरोध प्रदर्शन के बाद से अपने परिवार से संपर्क करने में असमर्थ हैं। अभिनेत्री इस बात से काफी परेशान हैं और वह अपने परिवार को लेकर भी चिंतित हैं।
विज्ञापन
एलनाज नौरोजी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में इस समय बवाल मचा है। बवाल महिलाओं के हिजाब को लेकर है। ईरान की पुलिस ने 22 साल की लड़की महसा अमिनी को हिजाब न पहनने पर हिरासत में ले लिया था। पुलिस कस्टडी में लड़की की मौत के बाद बवाल शुरू हो गया है। वहां की महिलाएं भड़क गई हैं और हिजाब न पहनने को लेकर सड़कों पर उतर आई हैं और विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस विरोध में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और अपने-अपने हिजाब जला भी रही हैं। अब ईरान की अभिनेत्री एलनाज नौरोजी ने भी इस मामले में पोल खोली है। 

विज्ञापन

ईरान की अभिनेत्री एलनाज नौरोजी का कहना है कि उनका पूरा परिवार ईरान में रहता है और इस विरोध प्रदर्शन के बाद से अपने परिवार से संपर्क करने में असमर्थ हैं। अभिनेत्री इस बात से काफी परेशान हैं और वह अपने परिवार को लेकर भी चिंतित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए ईरान की पोल खोली है और बताया है कि वहां के लोगों पर कितनी बुरी तरीके से जुल्म ढाया जाता है।

KBC: केबीसी 'नवरात्रि स्पेशल वीक' में होने वाला है कुछ खास, अमिताभ बच्चन ने की घोषणा
 

एलनाज ने बताया  है कि जब वह ईरान में रहती थीं तो कैसे पुलिस से बाल-बाल बची थीं। अभिनेत्री ने कहा कि कुछ वक्त पहले वह ईरान में थीं, जहां तेहरान में उनका आखिरी दिन था। मैं अपने कजिन के साथ बाहर थी, तभी अचानक एक महिला उनसे पूछने लगी कि ये क्या है? उनको नहीं समझ आ रहा था कि वह महिला किस बारे में बात कर रही है। दरअसल वहां की पुलिस ने अभिनेत्री को इस वजह से पकड़ लिया था, क्योंकि उनकी पैंट टाइट थी और अभिनेत्री के टखने नजर आ रहे थे। 
विज्ञापन

अभिनेत्री एलनाज ने आगे कहा कि उनको पुलिस की गाड़ी में बैठाकर री-एजुकेशन सेंटर में ले जाया गया। वहां उनको तब तक बैठाया गया, जब तक कोई उनके लिए ढीले कपड़े लेकर नहीं आ गया था। बता दें कि ये वही जगह है, जहां महसा अमिनी को ले जाया गया था। अभिनेत्री ने ये भी बताया कि वहां पहुंचने के बाद उनसे पासपोर्ट और फोन दोनों ले लिए गए थे। उन्होंने कहा कि वहां की पुलिस किसी भी महिला को किसी भी पकड़ सकती है, फिर चाहे वह नेल कलर हो, कपड़े या फिर हिजाब। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें