फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Murder Case: भोजपुरी अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर अंकिता के लिए मांगा न्याय, लिखा- उत्तराखंड की बेटी...

Tue, 27 Sep 2022 12:18 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रदेशभर के लोग प्रदर्शन कर आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच भोजपुरी अभिनेत्री ने अंकिता हत्या मामले में प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
अभिनेत्री ने की न्याय की मांग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता भंडारी हत्या मामले में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उत्तराखंड की बेटी के साथ किए गए सलूक की वजह से लोगों का गुस्सा बरकरार है। एक तरफ प्रदेशभर के लोग प्रदर्शन कर आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ सेलेब्स अंकिता के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस श्वेता महारा ने भी सोशल मीडिया के जरिए अंकिता की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों को सख्त और जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की है। 

विज्ञापन
Trending Videos

भोजपुरी अभिनेत्री श्वेता महारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अंकिता भंडारी की तस्वीर साझा करते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं। श्वेता महारा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें लिखा है, 'बहुत ही दुखद घटना। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या में शामिल सभी दोषियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए।'

इतना ही नहीं अभिनेत्री द्वारा हैशटैग जस्टिस फॉर अंकिता भंडारी के साथ साझा की गई तस्वीर में यह भी लिखा है कि 'ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करे।'


 
विज्ञापन

वहीं,  राज्य सरकार ने इस मामले की एसआईटी जांच कराने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि अंकिता के साथ जघन्य अपराध हुआ है। इस अपराध में कोई भी अपराधी जांच से नहीं बचेगा और न ही किसी कीमत पर छूटेगा। दोषियों को सख्त और जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए सरकार संकल्पबद्ध है। इसके लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें