फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ira Khan: भाई जुनैद के साथ कैसी है आयरा की बॉन्डिंग? बोलीं- स्कूल के दिनों तक हम खूब लड़ते रहे, फिर अचानक

Tue, 14 Jan 2025 02:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ira Khan: आमिर खान के बेटे जुनैद खान फिल्म 'लवयापा' से बड़े परदे पर कदम रख रहे हैं। बहन आयरा से उनकी कैसी बॉन्डिंग रही, इसका खुलासा खुद आयरा ने हाल ही में किया।
विज्ञापन
आयरा खान-जुनैद खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान और किरण राव के बेटे जुनैद खान यूं तो फिल्म 'महाराज' से अभिनय की दुनिया में कदम रख ही चुके हैं। मगर, यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। बड़े परदे पर उनकी पहली फिल्म इस साल फरवरी में रिलीज होगी। जुनैद जब इस फिल्म को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं, तब उनकी बहन आयरा खान ने भाई से जुड़ी बचपन की यादें साझा की हैं। साथ ही बताया कि जुनैद के साथ उनकी बॉन्डिंग कैसी रही?

विज्ञापन

जुनैद खान, नुपुर शिकरे, आयरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम
उतार-चढ़ाव भरा रहा बचपन
आयरा खान भाई जुनैद से करीब पांच साल छोटी हैं। भाई जुनैद के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए आयरा खान ने कहा कि जब वे छोटी थीं, तब उनका रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा था। आयरा ने कहा कि जुनैद के स्कूल खत्म होने तक वे लगातार झगड़ते रहे। हालांकि, जब जुनैद ने कॉलेज जाना शुरू किया और अपनी लाइफ पर फोकस् शुरू किया तो दोनों भाई-बहनों का रिश्ता मजबूत होना शुरू हुआ। आयरा के मुताबिक भाई और उनके रिश्ते में आया बदलाव काफी महत्वपूर्ण बदलाव रहा। आयरा ने कहा, 'यह बहुत बड़ा बदलाव था, लेकिन एक मजेदार बदलाव था और आखिरकार हम बहुत करीब आ गए'।

ये खबर भी पढ़ें:
Ganesh Acharya: संक्रांति पर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अनाउंस की अगली फिल्म, जल्द ही शुरू होगी शूटिंग

आयरा खान - फोटो : सोशल मीडिया
भाई के नक्शेकदम पर चलने की नहीं तैयारी
जुनैद खान जहां इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं, वहीं आयरा खान की क्या प्लानिंग है? इस पर उन्होंने कहा कि भाई के नक्शेकदम पर चलने की उनकी कोई प्लानिंग नहीं है। अपने बचपन के बारे में बताते हुए आयरा कहा कि उनके बीच प्रतिस्पर्धा रही और साथ ही स्वतंत्रता भी। आयरा ने कहा, 'बचपन में कुछ मामलों में वे अपने भाई की तरह बनना चाहती थीं, लेकिन दूसरे मामलों में उसके खिलाफ विद्रोह भी करती थीं। उन्होंने बताया कि जुनैद मैनचेस्टर यूनाइटेड के फैन थे। लेकिन, वे जान-बूझकर इस टीम को पसंद नहीं किया करती थीं। 

ये खबर भी पढ़ें:
Ajith Kumar: दुबई 24H की जीत के बाद अजित कुमार ने फैंस का किया धन्यवाद, बोले- मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित...
विज्ञापन

आयरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम
पिता की लोकप्रियता को पूरी तरह नहीं समझ पाईं
आयरा ने कहा कि जब जुनैद कॉलेज में शिफ्ट हुए तो उन दोनों के झगड़े भी आखिरकार खत्म हो गए। आयरा से जब उनके पिता और एक्टर आमिर खान व उनके सेलिब्रिटी स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे अपने पिता की लोकप्रियता को पूरी तरह नहीं समझ पाईं। हालांकि, शुरुआत से उन्हें यह जरूर मालूम था कि वे एक सेलिब्रिटी हैं। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल के साथी उनके पिता की लोकप्रियता से वाकिफ थे। लेकिन, उन्हें कभी जज नहीं किया गया। वे सेलिब्रिटी की बेटी थीं, इस वजह से लोग उनसे दोस्ती भी करना चाहते थे। 

ये खबर भी पढ़ें:
Himanshi Khurana: 'बिग बॉस 13' फेम हिमांशी खुराना अस्पताल में भर्ती, तस्वीर देखकर फैंस को सताई सेहत की चिंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें