निखिल द्विवेदी ने साझा की तस्वीर
मकर संक्रांति के मौके पर निखिल द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में फिल्म की स्क्रिप्ट की झलक दिख रही है। साझा किए गए फोटो में नागिन एन एपिक टेल ऑफ लव एंड सैक्रिफाइज लिखा हुआ दिख रहा है। वहीं, उसके नीचे क्रिएटेड एंड डेवलप्ड बाय सैफरॉन मैजिक वर्क्स लिखा है। स्क्रिप्ट के चारों ओर गेंदे के फूल भी देखे जा सकते हैं।
'स्त्री 2' में नजर आई थीं श्रद्धा
श्रद्धा कपूर को आखिरी बार हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट रही थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 597.99 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म साल यानी 2024 में यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी।
संबंधित वीडियो