जुनैद खान, नुपुर शिकरे, आयरा खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
उतार-चढ़ाव भरा रहा बचपन
आयरा खान भाई जुनैद से करीब पांच साल छोटी हैं। भाई जुनैद के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए आयरा खान ने कहा कि जब वे छोटी थीं, तब उनका रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा था। आयरा ने कहा कि जुनैद के स्कूल खत्म होने तक वे लगातार झगड़ते रहे। हालांकि, जब जुनैद ने कॉलेज जाना शुरू किया और अपनी लाइफ पर फोकस् शुरू किया तो दोनों भाई-बहनों का रिश्ता मजबूत होना शुरू हुआ। आयरा के मुताबिक भाई और उनके रिश्ते में आया बदलाव काफी महत्वपूर्ण बदलाव रहा। आयरा ने कहा, 'यह बहुत बड़ा बदलाव था, लेकिन एक मजेदार बदलाव था और आखिरकार हम बहुत करीब आ गए'।
ये खबर भी पढ़ें:
Ganesh Acharya: संक्रांति पर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अनाउंस की अगली फिल्म, जल्द ही शुरू होगी शूटिंग
भाई के नक्शेकदम पर चलने की नहीं तैयारी
जुनैद खान जहां इंडस्ट्री में कदम रख चुके हैं, वहीं आयरा खान की क्या प्लानिंग है? इस पर उन्होंने कहा कि भाई के नक्शेकदम पर चलने की उनकी कोई प्लानिंग नहीं है। अपने बचपन के बारे में बताते हुए आयरा कहा कि उनके बीच प्रतिस्पर्धा रही और साथ ही स्वतंत्रता भी। आयरा ने कहा, 'बचपन में कुछ मामलों में वे अपने भाई की तरह बनना चाहती थीं, लेकिन दूसरे मामलों में उसके खिलाफ विद्रोह भी करती थीं। उन्होंने बताया कि जुनैद मैनचेस्टर यूनाइटेड के फैन थे। लेकिन, वे जान-बूझकर इस टीम को पसंद नहीं किया करती थीं।
ये खबर भी पढ़ें:
Ajith Kumar: दुबई 24H की जीत के बाद अजित कुमार ने फैंस का किया धन्यवाद, बोले- मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित...
पिता की लोकप्रियता को पूरी तरह नहीं समझ पाईं
आयरा ने कहा कि जब जुनैद कॉलेज में शिफ्ट हुए तो उन दोनों के झगड़े भी आखिरकार खत्म हो गए। आयरा से जब उनके पिता और एक्टर आमिर खान व उनके सेलिब्रिटी स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे अपने पिता की लोकप्रियता को पूरी तरह नहीं समझ पाईं। हालांकि, शुरुआत से उन्हें यह जरूर मालूम था कि वे एक सेलिब्रिटी हैं। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल के साथी उनके पिता की लोकप्रियता से वाकिफ थे। लेकिन, उन्हें कभी जज नहीं किया गया। वे सेलिब्रिटी की बेटी थीं, इस वजह से लोग उनसे दोस्ती भी करना चाहते थे।
ये खबर भी पढ़ें:
Himanshi Khurana: 'बिग बॉस 13' फेम हिमांशी खुराना अस्पताल में भर्ती, तस्वीर देखकर फैंस को सताई सेहत की चिंता