हाल ही में नरेंद्र मोदी अपने कर्नाटक दौरे के दौरान फिल्म जगत की तमाम हस्तियों से मिले। इस दौरान सोशल मीडिया स्टार श्रद्धा जैन से भी पीएम की मुलाकात हुई। श्रद्धा जैन को देखते ही नरेंद्र मोदी ने कहा, 'अय्यो!' यह बात हम नहीं, बल्कि खुद श्रद्धा जैन कह रही हैं। श्रद्धा जैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने बताया कि पीएम ने मिलने के साथ ही उनसे कहा 'अय्यो'। आखिर इस अय्यो के पीछे की कहानी क्या है? आइए जानते हैं।
Vinod Mehra: राजेश खन्ना वाले कंपटीशन में लगा दो नंबर का ये ठप्पा, जीवन भर इस नंबर से नहीं उभर पाए विनोद मेहरा
बता दें कि श्रद्धा जैन सोशल मीडिया स्टार हैं। इंस्टाग्राम से लेकर ट्विटर अकाउंट तक श्रद्धा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। आए दिन उनके वीडियो वायरल होते हैं। श्रद्धा की ख्याति यहां तक पहुंच चुकी है कि पीएम मोदी भी उन्हें देखकर तुरंत पहचान गए। इस बात से श्रद्धा काफी हैरान हैं। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद श्रद्धा ने एएनआई से बात की और अपना अनुभव साझा किया।
Rakhi-Adil: राखी सावंत के आरोपों पर पति आदिल के वकील ने दिया बयान, बोले- सब पहले से प्लान था
श्रद्धा ने कहा, 'देश के पीएम से मुलाकात! इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वह मुझसे मिले। हमने हाथ मिलाया। जैसे ही पीएम मिले, उन्होंने तुरंत कहा, 'अय्यो।' दरअसल, अय्यो मेरा सोशल मीडिया अकाउंट है। सोशल मीडिया पर मेना नाम 'अय्यो श्रद्धा' है। फैक्ट यह है कि पीएम को यह याद रहा। उन्होंने मुझे पहचान लिया। यह देखकर मैं दंग रह गई।' श्रद्धा ने आगे कहा, 'उनके साथ मिलना सुखद अनुभव रहा। उन्होंने देश की विविधत और साउथ सिनेमा पर काफी दिलचस्प बातचीत की।'
बता दें कि सोशल मीडिया पर श्रद्धा जैन के वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल होते हैं। हाल ही में श्रद्धा का एचआर इंटरव्यू वाला वीडियो काफी वायरल हुआ था। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी यह वीडियो शेयर किया था। श्रद्धा अलग-अलग सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर अपने वीडियो साझा करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6.9 लाख फॉलोअर्स हैं। ट्विटर पर उनके 72 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं, यूट्यूब पर भी उनका चैनल काफी हिट है।