कोलकाता के बूगी एलएलबी का असली नाम अनीश मित्रा है। अपनी धमाकेदार डांसिंग के लिए मशहूर इस आईबीडी फाइनलिस्ट ने पहले हफ्ते ही जजों का दिल जीत लिया था। लेकिन जजों के ये दुलारे जनता का दिल जीतने में सफल नहीं हो पाए। यही वजह है कि उन्हें शो से बाहर होना पड़ा।
बता दें कि बूगी एलएलबी के एलिमिनेट होने के बाद अब अंजलि ममगई, समर्पण लामा, अनिकेत चौहान, विपुल खंडपाल और शिवांशु सोनी, इंडियाज बेस्ट डांसर के ग्रैंड फिनाले में एक दूसरे के साथ टकराएंगे। इन टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे वो कंटेस्टेंट इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 3 का विनर होगा।
इंडियाज बेस्ट डांसर के सीजन 2 में मलाइका अरोड़ा ने बतौर जज इस शो की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके साथ गीता कपूर और टेरेंस लुईस इस शो के जज थे। लेकिन इस सीजन में सोनाली बेंद्रे ने मलाइका अरोड़ा को रिप्लेस किया है। जज के साथ-साथ शो के इस सीजन में शो का होस्ट भी बदल गया है। इससे पहले भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया शो होस्ट करते थे और अब ये जिम्मेदारी जय भानुशाली संभाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बड़े बजट की फिल्म नहीं है मैदान? बोनी कपूर ने खुलासा करते हुए रिलीज डेट पर दिया बड़ा अपडेट