फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pradhyuman: 150 लड़कियां रिजेक्ट करने वाले इस शख्स पर दर्ज हुई FIR, पत्नी ने लगाया घरेलू हिंसा का आरोप

Tue, 22 Aug 2023 02:20 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रियलिटी शो 'इंडियन मैचमेकिंग' के विनर प्रद्युमन मालू पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा है। इन्होंने शादी के लिए एक-दो नहीं, बल्कि 150 लड़कियों को रिजेक्ट किया था।
विज्ञापन
प्रद्युमन मालू , आशिमा चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'इंडियन मैचमेकिंग' के विनर प्रद्युमन मालू पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा है। इन्होंने शादी के लिए एक-दो नहीं, बल्कि 150 लड़कियों को रिजेक्ट किया था। सीमा टपरिया के शो के पहले सीजन में इन्होंने एक्टर और मॉडल आशिमा चौहान से 2022 में शादी की थी। अब सालभर बाद ही इनके खिलाफ पत्नी ने FIR दर्ज करवाई है और डोमेस्टिक वायलेंस का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशिमा चौहान ने पिछले साल सितंबर, 2022 में ही घर छोड़ दिया था। 'हिंदुस्तान टाइम्स' में छपी खबर के अनुसार, एक्ट्रसे के वकील अनमोल बरतारिया ने कहा, 'दर्ज की गई एफआईआर में लगाए गए आरोप गंभीर हैं। घरेलू हिंसा और लगातार मानसिक, शारीरिक शोषण से संबंधित हैं। मामले की जांच हो रही है और इस पर और तेजी से काम होना चाहिए। आशिमा आरोपी के खिलाफ लीगल एक्शन लेने के लिए तैयार है।'

प्रद्युमन मालू , आशिमा चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे बताया कि आशिमा अभी अपने परिवार के साथ बेंगलुरु में रह रही हैं। वह अभी इस स्थिति में नहीं हैं कि वह इस बारे में कुछ भी बात कर सकें। वहीं, प्रद्युमन का कहना है, 'उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं जितना जानता हूं, उसमें यही है कि हम वकील के साथ इस मामले में सेटलमेंट पर बात कर रहे हैं और अच्छे से इस मैटर को रिजॉल्व करने की कोशिश हो रही है।'
विज्ञापन

वहीं, इस शो की कंटेस्टेंट रुशाली राय ने भी इस मैटर पर कमेंट किया। उन्होंने प्रद्युमन के बारे में कहा कि 'वह ऐसे इंसान नहीं लगते हैं। मैंने ये जरूर सुना था कि वो लोग अलग हो रहे हैं लेकिन घरेलू हिंसा का नहीं पता था। मगर जितना मैं उन्हें जानती हूं, ये सच नहीं हो सकता है। वह ऐसे इंसान नहीं हैं।'

यह भी पढ़ें: ताली की शूटिंग के वक्त कृतिका को सच में भिखारी समझ बैठे थे लोग, अभिनेत्री ने किया दिलचस्प खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें