फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inder Raj Bahl Death: 'ड्रीम गर्ल' के इंदर राज बहल का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sun, 25 Feb 2024 01:44 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हेमा मालिनी की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के सह निर्माता इंदर राज बहल का निधन हो गया है। फिल्म निर्माता ने 84 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
इंदर राज बहल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता इंदर राज बहल का निधन हो गया है। फिल्म निर्माता रिक्कू राकेश नाथ ने उनकी निधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इंदर राज बहल का निधन 23 फरवरी को हो गया है। उन्होंने 84 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी प्रार्थना सभा सोमवार, 26 फरवरी को होगी। उन्हें हेमा मालिनी की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के लिए जाना जाता है। वे इस फिल्म के सह-निर्माता थे।
विज्ञापन


हेमा मालिनी के रहे सचिव
इंदर राज बहल लंबे समय तक हेमा मालिनी के सचिव भी रहे थे। अपने करियर में हेमा मालिनी की सहायता करने के अलावा इंदर राज बहल ने कई फिल्मों और टेलीविजन शो का निर्माण भी किया। उन्होंने अभिनेत्री की मां जया चक्रवर्ती के साथ हेमा मालिनी अभिनीत फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सह-निर्माण किया, जो 1977 को रिलीज हुई थी। 
Anant Radhika Wedding: राधिका-अनंत के प्री-वेडिंग फंक्शन में प्रस्तुति देंगी रिहाना, ये सेलेब भी बांधेंगे समा
विज्ञापन


इन फिल्मों का किया निर्माण
इंदर राज बहल ने गिरीश कर्नाड और शबाना आजमी अभिनीत 'स्वामी' का भी सह-निर्माण किया था, जिसे बासु चटर्जी ने निर्देशित किया था। 1982 में आई इंदर द्वारा सह-निर्मित फिल्म 'शौकीन' को भी बासु चटर्जी ने निर्देशित किया था। उन्होंने एलसी सिंह और पंकुज पाराशर के साथ करण नाथ अभिनीत 'बनारस' और बासु चटर्जी के टीवी शो 'दर्पण' का भी निर्माण किया।
विज्ञापन

Yodha Trailer: इस दिन जारी होगा 'योद्धा' का धमाकेदार ट्रेलर, फिल्म से नया लुक साझा कर सिद्धार्थ ने किया खुलासा

पिता को याद कर भावुक हुए बेटे बंटी
इंदर राज बहल के बेटे बंटी बहल ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन राजा की तरह जीया और हमें अपने पूरे जीवन में स्वतंत्रता, ज्ञान और प्यार दिया। वे बेहद सकारात्मक और बहुत समझदार इंसान थे। वे सबसे अद्भुत इंसान थे, जिन्होंने हर स्थिति को सकारात्मक सोच के साथ संभाला। समस्या को बढ़ाने के बजाय समाधान ढूंढा। अपने जीवन में कभी किसी के लिए बुरा नहीं किया और न ही सोचा। हमेशा वे मुस्कराहट के साथ जीते थे।
Shobhita Dhulipala: 'मातृत्व का सुख चाहती हैं शोभिता', नागा चैतन्य से डेटिंग की अफवाहों के बीच बड़ा खुलासा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें