केजीएफ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आईएमडीबी का दावा है कि उसके पास 20 करोड़ मासिक विजिटर्स हैं। और, इन करोड़ों विजिटर्स के डाटा को फिल्टर करके ही उसने साल 2022 की अपनी बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों की सूची बनाई है। इस सूची के पहले दोनों स्थानों पर कोई हिंदी फिल्म नहीं है। आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ इस सूची में तीसरे नंबर पर है, इसके ऊपर पहले नंबर पर फिल्म ‘केजीएफ 2’ और ‘आरआरआर’ को रखा गया है। आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ नंबर चार पर और अभिनेता विजय की फिल्म ‘बीस्ट’ पांचवें नंबर पर है।