फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Announcement: सामंथा जल्द करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ इस फिल्म में आएंगी नजर

Fri, 17 Dec 2021 01:17 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू और सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु अपनी पहली विदेशी फिल्म, “अरेंजमेंट ऑफ लव” करने के बाद, अब बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा और बॉलीवुड स्टार तापसी पन्नू जल्द ही एक वूमेन-सेंट्रिक फिल्म में साथ नजर आ सकती हैं।

विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू और सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म पावरफुल, वूमेन ओरिएंटेड सब्जेक्ट पर आधारित हो सकती है। हालांकि, अभी दोनों अभिनेत्रियों से इस प्रोजेक्ट पर बात चल रही है। अभी कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किए गए हैं। कहा जा रहा है कि मेकर्स फिलहाल इस प्रोजेक्ट पर एडवांस बातचीत कर रहे हैं। फिल्म के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही सामने आएगी।

विज्ञापन

3 of 5
सामंथा प्रभु बोल्ड लुक - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
सामंथा प्रभु ने मनोज बाजपेयी अभिनीत, द फैमिली मैन 2 के साथ एक बहुत ही प्रभावशाली तरीके से ओटीटी पर डेब्यू किया है। उन्होंने एक आत्मघाती मिशन पर श्रीलंकाई तमिल मुक्ति सेनानी, राजी, के रूप में अपने शक्तिशाली पावर पैक्ड चित्रण के साथ दर्शकों को आकर्षित किया। अब, अभिनेत्री पिंक स्टार के साथ पूरी तरह से बॉलीवुड में काम कर रही है।

4 of 5
Samantha - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl

साथ ही, सामंथा अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा: द राइज का हिस्सा हैं। अभिनेत्री के पास विग्नेश शिवन की रोमांटिक कॉमेडी काथु वाकुला रेंदु काधल भी है। इस प्रोजेक्ट को खुद विगेश शिवन ने लिखा और प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विजय सेतुपति और नयनतारा मुख्य भूमिका में हैं और इसके फरवरी 2022 तक रिलीज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
वहीं अगर तापसी पन्नू की बात करें तो वह श्रीजीत मुखर्जी की स्पोर्ट्स ड्रामा, शाबाश मिठू में दिखाई देंगी। अजीत अंधारे द्वारा निर्देशित, यह फिल्म 4 फरवरी 2022 को रिलीज हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें