फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIFA 2023: अबू धाबी में फिर लगेगा सितारों का सबसे बड़ा मेला, सलमान के साथ यस आइलैंड में धमाल मचाएंगे ये कलाकार

Thu, 29 Sep 2022 08:30 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया भर के स्टेकहोल्डर्स, प्रशंसकों और मीडिया कर्मियों की पॉपुलर डिमांड के बाद, आईफा के 23वें संस्करण को फिर से सबसे बड़े और अत्याधुनिक अबू धाबी स्थित यस आइलैंड के एतिहाद एरिना में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
आईफा अवॉर्ड्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर और प्रचलित अवॉर्ड्स में से एक आईफा अपने रंगारंग कार्यक्रम के लिए हमेशा से ही चर्चा में रहा है। साल 2022 में पूरे दो साल बाद इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवॉर्ड्स (आईफा) का आयोजन अबू धाबी के यस आइलैंड में हुआ था। यहां सितारों आयोजित कार्यक्रम में सितारों ने खूब धमाल मचाया था। अब आईफा अवॉर्ड्स 2023 को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, लोकप्रिय मांग के साथ अगले साल भी इस अवॉर्ड का आयोजन अबू धाबी के यस आइलैंड में ही किया जाएगा। 

विज्ञापन

आईफा के 22वें संस्करण को सलमान खान, रितेश देशमुख और मनीष पॉल ने होस्ट किया था। इस साल हुए इस कार्यक्रम की वजह से विदेशी धरती पर सितारों का जमावड़ा लगा था, जिसे देख सभी हैरान थे। दो साल बाद हुए आईफा अवॉर्ड्स में सितारों ने जमकर धमाल मचाया। सोशल मीडिया पर इवेंट की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुई थीं। सितारों के साथ यस आइलैंड में दुनिया भर के प्रशंसकों से भी खचाखच भरा हुआ था। तीन दिन होने वाले इस प्रोग्राम में दुनिया भर के 17 देशों के 350 से ज्यादा मीडिया कर्मियों ने भाग लिया था।
Shaakuntalam: सामंथा रुथ प्रभु-देव मोहन की 'शाकुंतलम' की रिलीज डेट टली, अब 3डी में इस दिन आएगी फिल्म

दुनिया भर के स्टेकहोल्डर्स, प्रशंसकों और मीडिया कर्मियों की पॉपुलर डिमांड के बाद, आईफा के 23वें संस्करण को फिर से सबसे बड़े और अत्याधुनिक अबू धाबी स्थित यस आइलैंड के एतिहाद एरिना में आयोजित किया जाएगा। इसका मतलब साफ है फरवरी 2023 में एक बार फिर मिडिल ईस्ट में सितारों का जमावड़ा लगने वाला है। इस एलान के साथ यह भी दावा किया जा रहा है कि आगामी संस्करण पहले से और भी ज्यादा जादुई और मनोरंजन से भरा होने वाला है। आईफा 2023 में सलमान खान, वरुण धवन, करण जौहर, कृति सनोन और बॉलीवुड की कई अन्य हस्तियां उपस्थित रहेंगी, जो एक बार फिर लोगों का मनोरंजन करेंगी। 
Adipurush: इंतजार खत्म! कल रिलीज होगा 'आदिपुरुष' का फर्स्ट पोस्टर, इतने बजे दिखेगी प्रभास की पहली झलक
विज्ञापन

आपको बता दें इस साल हुए आईफा 2022 में मनोरंजन जगत के कई कलाकारों ने शिरकत की थी। इस साल बेस्ट एक्ट्रेस का आईफा 2022 अवॉर्ड अभिनेत्री कृति सेनन को उनकी फिल्मी मिमी के लिए जीता था, जो उन्हें ऐश्वर्या राय बच्चन द्वारा दिया गया था। वहीं, बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी फिल्म 'सरदार उधम' के लिए जीता था। 
Varun Dhawan: आलिया भट्ट के पास रहने का वरुण धवन ने ढूंढा नया तरीका! बनना चाहते हैं अभिनेत्री के बच्चे की नैनी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें