फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaakuntalam: सामंथा रुथ प्रभु-देव मोहन की 'शाकुंतलम' की रिलीज डेट टली, अब 3डी में इस दिन आएगी फिल्म

Thu, 29 Sep 2022 07:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस फिल्म में राजा दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म में सामंता रुथ प्रभु और देव मोहन मुख्य किरदार अदा करते नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu, Dev Mohan - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु और देव मोहन की आगामी फिल्म ‘शाकुंतलम’ लंबे वक्त से चर्चा में है। फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर, इस फिल्म के लिए उन्हें अभी और इंतजार करना होगा। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट टल गई है। आपको बता दें कि महाकवि कालिदास के संस्कृत नाटक 'अभिज्ञान शाकुंतलम' पर आधारित यह फिल्म पहले 4 नवंबर को रिलीज होनी थी। लेकिन, अब यह फिल्म तय तारीख को रिलीज नहीं होगी। फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान जल्द किया जाएगा। 

विज्ञापन

कई भाषाओं में होगी रिलीज
सामंथा रुथ और देव मोहन की यह फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी। मेकर्स पौराणिक नाटक पर बन रही इस फिल्म में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्शकों का फिल्म देखने का अनुभव शानदार बनाने के लिए वे अब इसे 3डी में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। मेकर्स जल्द 3डी वर्जन में फिल्म को पूरा करेंगे और इसके बाद जल्द ही इसकी नई रिलीज डेट का एलान करेंगे। 

यह सितारे आएंगे नजर
बता दें कि इस फिल्म में राजा दुष्यंत और शकुंतला की प्रेम कहानी को दिखाया जाएगा। फिल्म में सामंता रुथ प्रभु और देव मोहन मुख्य किरदार अदा करते नजर आएंगे। सामंथा और देव मोहन के अलावा फिल्म में सचिन खेडेकर, कबीर बेदी, डॉ.एम.मोहन बाबू प्रकाश राज, मधुबाला, गौतमी, अदिति बालन, अनन्या नगल्ला और जिशु सेनगुप्ता भी अहम रोल निभाते नजर आएंगे।
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन की बेटी करेंगी डेब्यू
इस फिल्म में साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा भी नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अल्लू अरहा राजा दुष्यंत और शकुंतला के पुत्र राजकुमार भरत के रोल में नजर आएंगी। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। देखना दिलचस्प होगा कि अब नई रिलीज डेट का एलान कब होगा!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें