फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जॉन अब्राहम से प्यार करेंगी हुमा कुरैशी!

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म ‘डेढ़ इश्किया’ की नाकामी से उबरने की कोशिश करतीं हुमा कुरैशी अब जॉन अब्राहम के अपोजिट नजर आएंगी। उन्हें उम्मीद है कि इस रोल के बाद उनका मसाला फिल्मों का कैरियर उड़ान भर सकेगा। निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म में हुमा पहली बार मुंबई अंडरवर्ल्ड की दुनिया से कनेक्ट दिखाई देंगी।
विज्ञापन


गुप्ता यह फिल्म 1980 के दशक के एक गैंगस्टर के जीवन पर बना रहे हैं, जिसमें अनिल कपूर और विवेक ओबेराय भी होंगे। पिछले कुछ समय से यह फिल्म चर्चा में है। सूत्रों के अनुसार, ‘फिल्म में जॉन अंडरवर्ल्ड के डॉन बने हैं जबकि हुमा उनकी प्रेमिका का रोल निभाएंगी।

जॉन बनेंगे डॉन

यह एक ऐसे सब्जी बेचने वाले की कहानी है जो आगे जाकर अपराधियों का सरगना बन गया था।’ बताया जा रहा कि हुमा का रोल भी असल जिंदगी की एक महिला से प्रेरित है जो इस डॉन के कारोबार पर कड़ी पकड़ रखे हुए थी। उसकी मर्जी के बिना पैसे का कोई लेन-देन नहीं होता था।

सूत्रों के अनुसार संजय गुप्ता लंबे समय से फिल्म की हीरोइन तलाश कर रहे थे, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल रही थी। लेकिन पिछले दिनों उन्होंने जब ‘डेढ़ इश्किया’ देखी तो हुमा का काम उन्हें अच्छा लगा। संजय गुप्ता से तुरंत जॉन को फोन लगा कर उनसे इस संबंध में बात की।
विज्ञापन

जॉन को रास आईं हुमा

जॉन ने भी हुमा के नाम पर हामी भरने में देर नहीं लगाई। लेकिन यह जरूर कहा कि हीरोइन की फिटनेस भी उनकी ही फिटनेस जैसी होनी चाहिए। अब जॉन के अपोजिट दिखना है तो उनका कहा कैसे टाला सकता है?

निर्देशक ने हुमा को इस रोल के लिए कास्ट करते हुए उनसे कहा कि उन्हें अपना वजन घटाना होगा। हुमा इन दिनों अपना वजन कम करने में लगी हुई हैं। अब दर्शक छरहरी हुमा को देखने की उम्मीद कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें