फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आईं हुमा कुरैशी, हॉलीवुड निर्देशक जैक स्नायडर का मिला साथ

Mon, 10 May 2021 10:27 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी कोरोना महामारी के बीच दिल्ली में 100 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाने की मुहिम शुरू की है। इसमें हुमा सेव द चिल्ड्रेन एनजीओ की मदद ले रही हैं।
विज्ञापन
हुमा कुरैशी-जैक स्नायडर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सितारे भी अपने- अपने स्तर पर अलग- अलग तरीके से मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कोरोना महामारी के बीच दिल्ली में 100 बेड का अस्थायी अस्पताल बनाने की मुहिम शुरू की है। इसमें हुमा सेव द चिल्ड्रेन एनजीओ की मदद ले रही हैं। उन्होंने इसके लिए एक फंड रेजिंग कैम्पेन भी शुरू किया है।  अभिनेत्री को इस मुहीम में मशहूर हॉलीवुड निर्देशक जैक स्नायडर का भी साथ मिला है।

विज्ञापन


जैक स्नायडर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर हुमा की इस पोस्ट को साझा किया है। साथ ही उन्होंने इस मुहिम से जुड़ने का भी वादा किया और लोगों से डोनेट करने की अपील की है। जैक ने ट्वीट किया, 'मैंने दिल्ली में पैनडेमिक से लड़ने में मदद के लिए सेव द चिल्ड्रन से हाथ मिलाया है। जैक ने इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज से सहयोग की अपील की।
 

अभिनेत्री ने बताया कि इस अस्पताल में 100 बेड्स के साथ एक ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया जा रहा है। इस कैंपेन को ब्रीद ऑफ लाइफ नाम दिया गया है। हुमा की इस अपील पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि हुमा जल्द वेब सीरीज महारानी में नजर आने वाली हैं। सीरीज बिहार की सच्ची राजनीतिक घटनाओं के आधारित है। अभिनेत्री हुमा कुरैशी इस सीरीज में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के किरदार में हैं।  हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें