ऋतिक रोशन की बीमारी अब एक पहेली बन गई है। राजेश रोशन के बयान से इसे उलझा दिया है।
पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि ऋतिक रोशन की ब्रेन सर्जरी फिर से होगी। इसके लिए उन्हें विदेश जाना होगा।
पढ़िए यह विशेष खबर
प्रेमिकाओं के लिए अपना ही घर तोड़ा
'कृष-3' की शूटिंग के दौरान ही उनकी ब्रेन सर्जरी हुई थी। ऋतिक ने जब दोबारा डॉक्टरों से संपर्क किया तो उन्हें पूरी तरह से आराम की सलाह दी गई।
जिसकी वजह से उनकी आगामी फ़िल्म 'बैंग-बैंग' की शूटिंग को रोकना पड़ा। साथ ही उनकी एक और फ़िल्म 'शुद्धि' के निर्माताओं ने फ़िल्म की शूटिंग आगे के लिए टाल दी है।
लेकिन इस बीमारी को ऋतिक के पिता ने एक पहेली बना दिया है। उनके मुताबिक ऋतिक किसी सर्जरी के लिए विदेश नहीं जा रहे हैं। ऋतिक को किसी सर्जरी की जरूरत नहीं।
कौन सी फिल्में हैं अधर में
ऋतिक रोशन को कृष 3 के बाद फिर बैंग बैंग फिल्म की शूटिंग शुरू करनी थी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ थीं। इस फिल्म के टलने के बाद कैटरीना भी बेरोजगार हो गई थीं। इसके अलावा ऋतिक के पास दूसरी फिल्म शुद्घि है। ऋतिक की सर्जरी की वजह से शुद्घि की शूटिंग भी टल गई है।