फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर इन सितारों से ऋतिक को क्यों हो रही है जलन?

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड के डेशिंग मैन ऋतिक रोशन को इन दिनों किसी से बेहद जलन हो रही है। इस जलन की वजह भी ऋतिक खुद जानते हैं और उन्होंने बताई भी है। अपने माइक्रोलॉगिंग साइट पर ‌‌ऋतिक ने उन सितारों का नाम भी बताया है जो उनकी जलन की मुख्य वजह हैं।
विज्ञापन


वैसे तो ऋतिक रोशन आजतक तक कभी किसी सितारे से अपने मनमुटाव की बात तक भी जुबान पर नहीं लाए हैं ऐसे में इतने सारे सितारों से एक साथ जलने के पीछे आखिर कारण क्या हो सकता है? आप भी तो जानना चाहेंगे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

जानिए किन सितारों से हैं जले हुए

इन दिनों जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' रिलीज के लिए कतार में हैं। यह फिल्म 5 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और अनिल कपूर जैसे सितारे एक साथ नजर आएँगे।

लेकिन अब इस फिल्म के लिए ऋतिक ने कहा है कि उन्हें फिल्म के सितारों से जलन हो रही है।

दरअसल खबरों की माने तो 'दिल धड़कने दो' में ऋतिक रोशन कैमियो में नजर आएँगे। अब से पहले ज़ोया अख्तर के साथ 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में काम कर चुके ऋतिक इस फिल्म से इतने प्रभावित हैं कि उन्हें इस फिल्म में मुख्य भूमिका न कर पाने और दूसरे कलाकारों को ज़ोया के साथ काम करते देखते हुए बहुत जलन हो रही है।

ऋतिक ने हाल ही में माइक्रोलॉगिंग साइट पर लिखा था, "फ्रेंकली मुझे बहुत ही जलन हो रही है उन एक्टर्स से जिन्होंने जोया के साथ 'दिल धडकने दो' पर काम किया है। आपने इसका ट्रेलर देखा या नहीं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें