फिल्म 'क्वीन' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री कंगना रानौत का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि फिल्म इतना अच्छा प्रदर्शन करेगी।
वह फिल्म को व्यापक स्तर पर मिली पहचान से खुश हैं और उनका कहना है कि वह राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने का जश्न मुंबई में मनाएंगी।राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यहां रविवार को आयोजित 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार वितरण समारोह में कंगना को सम्मानित किया।
इससे पहले उन्हें फिल्म 'फैशन' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा,'वह सहायक अभिनेत्री थी और यह सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री है। 'क्वीन' को भी अवार्ड मिला है। इसलिए हम सभी मुंबई में एक बड़ी पार्टी करेंगे।"