फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओह तो सुजैन को छोड़ इन मोहतरमा पर आ गया है ऋतिक का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
हालाँकि कुछ ही दिनों पहले ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने एक साक्षात्कार में यह भी कहा था कि ऋतिक रोशन का भले ही तलाक हो गया हो लेकिन आज भी ऋतिक और सुजैन दोनों साथ हैं।
विज्ञापन


लेकिन इस बार जो खबर सामने आई है उससे राकेश रोशन की बात में कोई सच्चाई नजर नहीं आ रही। खबरों की माने तो ऋतिक अब अ‌पना दिल किसी और को दे बैठे हैं।

यही नहीं कहने वालों का तो यह भी कहना है कि दोनों के बीच प्यार की खिचड़ी पक रही है। आप भी तो जानना चाहेंगे कि आखिर कौन है वो लड़की जिसे अब ऋतिक अपना दिल दे बैठे हैं।
 
विज्ञापन

चल रहा है कुछ कुछ होता है वाला सीन

ऋतिक रोशन जो इन दिनों अपनी आगामी फिल्म '​​मोहनजोदड़ो' की शूटिंग पूजा हेगड़े के साथ कर रहे हैं। पूजा हेगड़े मॉडल हैं और 'मिस यूनिवर्स इण्डिया 2010' में सेकिंड रनरअप रह चुकी हैं।

खबरें है कि आजकल ऋतिक और पूजा हेगड़े के बीच 'कुछ कुछ होता है' जैसा कुछ चल रहा है।​

​​खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि ऋतिक आजकल अपनी इस सह-अभिनेत्री के साथ काफी ज्यादा वक्त बिता रहें हैं। दोनों को पूजा संग ​कई सारी इवेंट में साथ में देखा जा रहा है और उनकी साथ में सेल्फ़ी भी सोशल मीडिया पर काफी ​चर्चा का विषय बनी हुई है।​

​हालांकि इस मामले ​में ऋतिक की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है लेकिन खबरों की माने तो फिल्म के सेट पर भी पूजा और ​ऋतिक को काफी ​करीबी तौर पर हँसते-खिलखिलाते देखा जाता है।​​

​​ ​​​आशुतोष ​गोवारिकर द्वारा निर्देशित और निर्मित यह रोमांटिक महाकाव्य फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें