राखी सावंत अपने जिस अंदाज के लिए जानी जाती हैं उसका प्रदर्शन एक बार उन्होने किया है। राखी ने सनी लियोनी को कहा है कि उसके लिए बेहतर होगा कि वो भारत को छोड़ दें, नही तो वो उसकी अक्ल ठिकाने लगा देंगी। राखी ने कहा कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री में सनी की कोई जगह नहीं है।
मिड डे की खबर के अनुसार राखी ने ना सिर्फ सनी को देश छोड़ने की धमकी दी बल्कि बॉलीवुड में काम ना करने के लिए भी धमका दिया। यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो में राखी ने सनी सियोनी के छोटे कपड़ो पर भी निशानी साधा है।
'मैं राखी सावंत आई हूं लीला को गीला करने'
राखी सावंत ने सनी सियोनी की फिल्म 'लीला, एक पहेली' पर भी निशाना साधा। राखी ने कहा कि 'मैं राखी सावंत, मैं आई हूं लीला को गीला करने'। राखी ने कहा कि सनी को यहां से जाना ही पड़ेगा।
राखी सावंत वीडियो में कह रही हैं कि सनी ने बॉलीवुड के कल्चर का बंटाधार कर दिया है। बेहद छोटे कपड़े पहनकर फिल्में कर रही हैं जिससे भारतीय लड़कियों से भी उस ही तरह के कपड़े पहनने को कहा जाता है।
सनी ने बिगाड़ के रख दिया है बॉलीवुड का माहौल
इससे पहले भी राखी सावंत सनी लियोनी पर निशाना साध चुकी हैं। पहले उन्होने कहा था कि सनी लियोनी से उनकी तुलना गलत है। क्योंकि वो एक अभिनेत्री हैं जबकि सनी पोर्न स्टार होने के कारण फिल्मों में हैं। राखी कह रही हैं कि सनी ने बॉलीवुड का माहौल बिगाड़ के रख दिया है।
राखी अपनी बेबाकी के लिए काफी ख्याति पा चुकी हैं। राखी अपनी राजनीतिक पार्टी बनाकर चुनाव भी लड़ चुकी हैं। जिसमें राखी को चुनाव चिन्ह भी हरी मिर्च मिला था और वो बातों भी वैसी ही करती हैं।