हालाँकि कुछ ही दिनों पहले ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने एक साक्षात्कार में यह भी कहा था कि ऋतिक रोशन का भले ही तलाक हो गया हो लेकिन आज भी ऋतिक और सुजैन दोनों साथ हैं।
लेकिन इस बार जो खबर सामने आई है उससे राकेश रोशन की बात में कोई सच्चाई नजर नहीं आ रही। खबरों की माने तो ऋतिक अब अपना दिल किसी और को दे बैठे हैं।
यही नहीं कहने वालों का तो यह भी कहना है कि दोनों के बीच प्यार की खिचड़ी पक रही है। आप भी तो जानना चाहेंगे कि आखिर कौन है वो लड़की जिसे अब ऋतिक अपना दिल दे बैठे हैं।