फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी और सितारे को फॉलो करने की सलाह क्यों दे रहे है ऋतिक?

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा कम ही होता है कि कोई सुपर स्टार अपने प्रशंसकों को किसी और सितारे को फॉलो करने की सलाह देता हो। लेकिन अब सोशल मीडिया पर यह नया चलन चल निकला है।
विज्ञापन


हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने मशहूर हॉलीवुड अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलोन को उनके 69वें जन्मदिन पर बधाई दी। इसके साथ ही अपने जीवन के सभी चरणों में 'सशक्त' रहने की प्रेरणा सिल्वेस्टर से ही मिलने की बात भी उन्होंने कही।

ऋतिक ने ट्विटर पर लिखा, " सिल्वेस्टर स्टेलोन ही हैं जिन्होंने मुझ दुबले-पतले को एक दिन 'सशक्त' बनने की प्रेरणा दी। उनका तहेदिल से शुक्रिया अदा नहीं कर सकता। हैप्पी बर्थडे।"
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सलमान भी कर चुके हैं तारीफ

सिल्वेस्टर का जन्मदिन छह जुलाई को होता है। ऋतिक से पूर्व सुपरस्टार सलमान खान भी सिल्वेस्टर के प्रति अपना आदर भाव जाहिर कर चुके हैं। सलमान ने उन्हें उनका हीरो बताया।

सलमान ने ट्विटर पर मौजूद अपने 1.20 करोड़ प्रशंसकों से कहा था कि वह सिल्वेस्टर को फॉलो करें। ऋतिक इस वक्त आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'मोहनजोदड़ो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें उनकी जोड़ीदार नवोदित अभिनेत्री पूजा हेगड़े हैं। यह पूजा की पहली फिल्म है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें