फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या करण जौहर ने लीक किया है आलिया का यह निजी वीडियो?

विज्ञापन
विज्ञापन
आलिया भट्ट को रातो-रात स्टार बनाने का पूरा श्रेय फिल्ममेकर करण जौहर को जाता है। करण जौहर के कारण ही आलिया आज बॉलीवुड का जाना माना फ्रेश चेहरा बन गई हैं।
विज्ञापन


आलिया के अलावा वरुण धवन और सिद्वार्थ मल्होत्रा भी करण जौहर की खोज माने जाते हैं। 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म में इन तीनों नवोदित कलाकारों को ब्रेक दिया था।

फिल्म हिट साबित हुई और यह तीनों चेहरे चल निकले। इस फिल्म के बाद आलिया ने खुद को साबित करते हुए एक के बाद एक हिट फिल्में दीं और उनके हाथ में कई सारे प्रोजेक्ट भी हैं।
विज्ञापन


लेकिन अब स्टूडेंट ईयर के तीन साल बीत जाने के बाद आलिया का एक निजी वीडियो लीक कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि यह वीडियो करण जौहर ने लीक किया है। आप भी जाने क्या है इस वीडियो में?

विज्ञापन

वायरल हो गया है यह वीडियो

आलिया भट्ट का यह वीडियो तब का है जब वह 17 साल की थीं। इस वीडियो में आलिया काफी चबी दिख रही हैं। वीडियो एक ऑडीशन के दौरान का है। जिसमें आलिया नाच रही हैं और कुछ डायलॉग बोल रही हैं।

लोगों का कहना है कि यह ऑडीशन स्टूडेंट ऑफ ईयर के दौरान करण जौहर ने लिया था। माना यह भी जा रहा है वीडियो भी करण ने ही लीक किया है।

मामला कुछ भी हो लेकिन फिलहाल वीडियो वायरल हो गया है और इंटरनेट की दुनिया में धूम मचा रहा है। हालांकि इस बारे में करण और आलिया ने अभी कुछ भी नहीं कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें