'वॉर' और 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म सिनेमाघरों में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां फैंस फाइटर की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं।
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'फाइटर' भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। 'वॉर' और 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म सिनेमाघरों में जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां फैंस फाइटर की स्क्रीनिंग के दौरान थिएटर में तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
आज 26 जनवरी को एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें प्रशंसक सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' का उत्साहपूर्वक आनंद लेते दिख रहे हैं। जो बात इस वीडियो को अलग करती है। वह यह है कि प्रशंसक देशभक्ति की भावना से भरे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एक्शन थ्रिलर को देखते हुए थिएटर के अंदर तिरंगा फहराया है।
'जय हिंद' के लगे नारे
यही नहीं, इस दौरान कई प्रशंसक झंडा फहराते समय खड़े हो गए और फिल्म के एक्शन सीन पर जय हिंद के नारे में लगाने लगे थे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोगों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'देशभक्ति की भावना ही ऐसी है। यह फिल्में हमें गर्व करने का अवसर प्रदान करती हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'फाइटर फिल्म वाकई हमेशा काफी अच्छी है और देखने लायक है'। एक और यूजर ने लिखा, 'यह वीडियो देखकर मन सच में प्रसन्न हो गया है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने एक्सन सीन देखकर मन गर्व से भर उठा है।'
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है फिल्म
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं। फिल्म में ऋतिक स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया उर्फ पैटी की भूमिका में हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ उर्फ मिन्नी का किरदार निभा रही हैं। इन दोनों सुपरस्टार के अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जो ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी के किरदार में नजर आए हैं। भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' को समीक्षक और दर्शक मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।