फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saba-Hrithik: ऋतिक-सबा ने परिवार संग मनाई दिवाली, एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए लवबर्ड्स

Mon, 13 Nov 2023 11:34 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन वाइफ सुजैन खान से तलाक के बाद अब अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ गए हैं। लंबे समय से एक्टर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों ही साथ में स्पॉट होते रहते हैं।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन वाइफ सुजैन खान से तलाक के बाद अब अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ गए हैं। लंबे समय से एक्टर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों ही साथ में स्पॉट होते रहते हैं। ऋतिक रोशन और सबा आजाद की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। वहीं कल देशभर में दिवाली का त्यौहार जोर-शोर से मनाया गया सेलेब्स अभी भी इस फेस्टिवल में डूबे हुए हैं। एक के बाद एक कई सेलेब्स फैंस के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब ऋतिक रोशन ने भी अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद और परिवार के साथ दिवाली मनाते हुए की तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन

ऋतिक रोशन-सबा आजाद की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। पहली तस्वीर में ऋतिक रोशन-सबा आजाद का हाथ पकड़े अपने पूरे परिवार के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। ऋतिक इस फोटोज में ऑल ब्लैक आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं सबा हरे और लाल लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। इस लुक को उन्होंने मिनिमम ज्वैलरी के साथ स्टाइल किया था। लोगों कपल की फोटोज में कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : Instagram
इन तस्वीरों में ऋतिक के माता-पिता राकेश रोशन और पिंकी रोशन भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। एक्टर ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'सुंदर लोगों को हैप्पी दिवाली।' पिछले हफ्ते ऋतिक रोशन और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने अपनी चचेरी बहन पश्मीना रोशन का जन्मदिन मनाया था। कपल सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले सबा आजाद, ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन के बर्थडे में दिखाई दी थीं। बर्थडे में सबा 90 के दशक की हीरोइन लग रही थीं। सबा ने स्ट्रैपी शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसे उन्होंने मखमली शॉल के साथ स्टाइल किया था। वहीं, ऋतिक रोशन को हाल ही में सलमान खान और कटरीना कैफ की 'टाइगर 3' में कैमियो रोल प्ले में नजर आए। ऋतिक रोशनक अब जल्द फिल्म'फाइटर' में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2024 में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें: बिग बॉस में खानजादी पर भड़कने के लिए सलमान खान से खफा हुए नेटिजन्स, अभिनेता को जमकर किया ट्रोल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें